धर्म-अध्यात्म

घर मे नहीं रुक रहा है पैसा तो, करे ये Vastu tips

Sanjna Verma
29 July 2024 12:59 PM GMT
घर मे नहीं रुक रहा है पैसा तो, करे ये Vastu tips
x

Vastu tips वास्तु टिप्स: व्यक्ति की रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए धन की आवश्यकता होती है। लेकिन जीवन में एक समय ऐसा भी आता है जब व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। कड़ी मेहनत के बाद भी व्यक्ति को असफलता का सामना करना पड़ता है। लेकिन इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है। कई बार वास्तु दोष भी धन आगमन में बाधा उत्पन्न करते हैं। ऐसे में आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए आजमाएं ये आसान वास्तु टिप्स-

1. सही दिशा में रखें तिजोरी- वास्तु के अनुसार, तिजोरी को सही दिशा में रखना बहुत जरूरी होता है। इसलिए तिजोरी को हमेशा South direction में ही रखें और उसका दरवाजा उत्तर दिशा में खुलता हो। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन आगमन होता है।
में रंगों का महत्व- वास्तु के अनुसार, घर की दीवारों पर सही रंगों का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी होता है। कई बार सही रंगों का घर में इस्तेमाल न करने पर जातक को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वास्तु के मुताबिक, कमरे की पूर्व दिशा में सफेद रंग, पश्चिम में नीला, उत्तर में हरा और दक्षिण दिशा में लाल रंग लगाना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
3. घर को रखें साफ-सुथरा- घर में गंदगी रखने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। कहते हैं कि जिन घरों में साफ-सफाई नहीं होती है, वहां मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है। ऐसे में घरों में बरकत नहीं जाती है। इसलिए जातक को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। घर में साफ-सफाई करने से आर्थिक तंगी दूर होती है।
Next Story