धर्म-अध्यात्म

करवा चौथ पर एक-दूजे को इस तरह के गिफ्ट न दे पति-पत्नी, जानिए मान्यता

Renuka Sahu
24 Oct 2021 2:43 AM GMT
करवा चौथ पर एक-दूजे को इस तरह के गिफ्ट न दे पति-पत्नी, जानिए मान्यता
x

फाइल फोटो 

सुहागिनों के लिए सबसे खास त्योहार करवा चौथ माना जाता है। इस दिन महिलाएं चांद का बेसब्री से इंतजार करती हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सुहागिनों के लिए सबसे खास त्योहार करवा चौथ माना जाता है। इस दिन महिलाएं चांद का बेसब्री से इंतजार करती हैं। पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ाने वाले इस व्रत में महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला करवा चौथ व्रत रखती हैं। इस दिन पति-पत्नी एक-दूसरे के लिए प्यार जताने के लिए तोहफा भी देते हैं। अगर आप भी अपने पति या पत्नी के लिए कोई गिफ्ट खरीदने की सोच रहे हैं तो, जानिए किन चीजों को गिफ्ट करने से बचना चाहिए।

1. काले रंग के कपड़े- यह बात ज्यादातर लोग जानते हैं कि किसी भी शुभ या मांगलिक काम में लाल, पीले, गुलाबी या नारंगी रंग के कपड़े ही पहनने चाहिए। काले रंग के कपड़े पहनना अशुभ माना जाता है। ऐसे में शुभ काम में काले रंग के वस्त्र नहीं शामिल करने चाहिए। ऐसे में पति-पत्नी को करवा चौथ के खास दिन एक-दूसरे को काले रंग के वस्त्र गिफ्ट करने से बचना चाहिए।
2. सफेद रंग से बनाएं दूरी- करवा चौथ के मौके पर सफेद रंग के वस्त्र गिफ्ट करना शुभ नहीं होता है। करवा चौथ व्रत पति की लंबी आयु के लिए रखा जाता है। इसलिए इस दिन सफेद रंग के वस्त्र गिफ्ट करना शुभ नहीं माना जाता है।
3. सिलाई-बुनाई की चीजें न करें गिफ्ट- करवा चौथ पर सिलाई, कढ़ाई और बुनाई की चीजों को गिफ्ट करने से बचें। करवा चौथ व्रत को नियम और सावधानी के साथ रखा जाता है। इस दिन पति-पत्नी एक-दूसरे को कोई भी धारदार चीज गिफ्ट करने से बचें।


Next Story