धर्म-अध्यात्म

राशिफल: इन राशि वालों को कार्य में सफलता मिलेगी, जानिए कौन होगा स्वास्थ्य को लेकर परेशान

Tara Tandi
2 Feb 2021 9:48 AM GMT
राशिफल: इन राशि वालों को कार्य में सफलता मिलेगी, जानिए कौन होगा स्वास्थ्य को लेकर परेशान
x
धार्मिक कार्यों की ओर रूचि रहेगी।

जनता से रिश्ता बेवङेस्क | मेष: धार्मिक कार्यों की ओर रूचि रहेगी। नए कार्य शुरू करने के लिए दिन शुभ है। प्रिय जनों के साथ मुलाकात होगी। विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकेगें। माता का स्वास्थ्य चिंतित कर सकता है।

वृषभ: मान-सम्मान बढेगा और धनलाभ होने के भी संकेत मिल रहे हैं। सभी कार्य आसानी से पूरे होंगे। कार्यस्थल पर सीनियर अधिकारी आपके कार्य से खुश होंगे। मित्रों के साथ पर्यटन पर जाने का आयोजन भी हो सकता है। व्यवसाय में लाभ भी होगा।

मिथुन: पारिवारिक उलझने थोड़ी परेशान कर सकती हैं। कोई फैसला लेते हुए ज्यादा सोचें और विचार करें। नये करार के लिए दिन अच्छा है।

कर्क: अपने भविष्य और करियर को लेकर अहम फैसले लेने पड़ सकते हैं। कुछ लोग आपका फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। इसका ध्यान रखें। खर्च की अधिकता रहेगी। कार्यों में सफलता मिलेगी।

सिंह: स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। विद्यार्थियों को कार्य में सफलता मिलेगी। नये कार्यों से आज खुद को दूर ही रखें।

कन्या: अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है। काम का दबाव रहेगा। इस वजह कार्यक्षेत्र में सीनियर अधिकारियों से मनमुटाव या बहस भी हो सकती है। इसका ख्याल रखें। बिजनेस के लिए दिन अच्छा है।

तुला: शादी के इच्छुक जातकों के लिए दिन अच्छा है। वैसे, करियर को लेकर कुछ चिंता रह सकती है। करीबी रिश्तेदारों से शुभ समाचार मिलेंगे। नये कार्यों को टाल दें।

वृश्चिक: ये दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार का वातावरण खुशियों भरा होगा। अपनी वाणी पर जरूर संयम रखें। धार्मिक कार्यों के पीछे धन खर्च होगा।

धनु: बिजनेस के लिए दिन अनुकूल नहीं है। वाद-विवाद से बचें। हालांकि, दिन के उतर्राध में समय स्थिति सुधरेगी। अधूरे कार्य पूरे होंगे। संतान की प्रगति होगी और इससे आप खुशी महसूस करेंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

मकर: समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यवसाय के लिए भी दिन लाभदायी है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। मानसिक रूप से भी कुछ अस्वस्थता का अनुभव होगा। कोर्ट- कचहरी के कार्य में संभलकर आगे बढ़ें।

कुंभ: आप उत्साह से भरे होंगे और काम पर आपका ध्यान होगा। इसका फायदा भी आपको अपने कार्यों के नतीजों में मिलेगा। नौकरी खोज रहे जातकों को शुभ समाचार मिलेंगे। किसी दूसरे के विवाद से खुद को दूर रखने की कोशिश करें।

मीन: अपनी वाणी पर संयम रखें और क्रोध नहीं करें। परिवारजनों के साथ संबंधों में कुछ कडवाहट आ सकती है। खराब स्वास्थ्य परेशान करेगा।

Next Story