धर्म-अध्यात्म

राशिफल 2022 : जानिए कैसा रहेगा साल 2022 मकर राशि वालों के लिए

Tara Tandi
21 Dec 2021 12:22 PM GMT
राशिफल 2022 : जानिए कैसा रहेगा साल 2022 मकर राशि वालों के लिए
x
आप अपनी विशेष व्यक्तित्व और जीवन शैली के लिए जाने जाते हैं। आपकी त्वचा चमकदार होती है। शरीर की तुलना में चेहरा मजबूत होता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क।

मकर राशिफल 2022 (Capricorn Horoscope Predictions 2022)

आप अपनी विशेष व्यक्तित्व और जीवन शैली के लिए जाने जाते हैं। आपकी त्वचा चमकदार होती है। शरीर की तुलना में चेहरा मजबूत होता है। अधिक चिंतन को लेकर दुःख की लंबी अवधि के कारण चिंतित दिखाई देते हैं। कार्य को ही अपना जीवन मानते हैं और कार्यस्थल पर समय व्यतीत करना अधिक पसंद हैं । इस राशि के लोग दोहरे विचार रखते हैं। अपने लक्ष्य के प्रति सम्पूर्ण समर्पित और प्रयत्नशील रहते हैं। रहस्यों और आध्यात्मिक बातों में रूचि रखते हैं। कार्यों को स्वयं पूरा करने में विश्वास रखते हैं। दूसरों का हस्तक्षेप पसंद नहीं करते। ऊँचे विचार वाले और धन कमाने का अच्छा सामर्थ्य रखते हैं। उपकारों को कभी भूलते नहीं।
करियर
आपको कार्यक्षेत्र में विशेष मेहनत करने की जरूरत होगी। इस दौरान आपको मेहनत के अनुसार अच्छे और बुरे परिणाम प्राप्त होंगे। ऐसे में अपनी मेहनत को रफ्तार देने और कार्यक्षेत्र में किसी भी नए काम को हाथ में लेने से पहले पुराने काम को खत्म कर लें। साथ ही वह जातक जो स्थानांतरण या पदोन्नति के इच्छुक हैं, उन्हें भी इस अवधि में सफलता मिल सकती है। अगर आप नौकरी, कार्यक्षेत्र या फिर कंपनी बदलने के इच्छुक हैं तो इस कार्य को साल के पहली या अंतिम तिमाही में करना आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। आपको सलाह दी जाती है कि आप अपने सहयोगियों और वरिष्ठों से इस वर्ष अच्छे संबंध बना कर रखें।
पारिवारिक जीवन
साल की शुरुआत में परिवारिक जीवन में परेशानियां देखने को मिल सकती है। इस दौरान आपकी माता को स्वास्थ्य कष्ट संभव है। ऐसे में आपको भी मानसिक चिंताएं परेशान करेंगी। इस कारण घर का वातावरण भी नकारात्मक बना रह सकता है।आपको अपने माता के स्वास्थ्य को लेकर विशेष सचेत रहना चाहिए और उनके स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए। इसके अलावा साल के शुरुआती महीनों में मंगल की आपके चतुर्थ भाव पर दृष्टि पड़ेगी। जिसका नकारात्मक असर आपके पारिवारिक जीवन पर हो सकता है। इस दौरान आपके स्वभाव गुस्सैल व उग्र हो सकता है। इसमें नियत्रंण रखने की जरूरत होगी।
आर्थिक स्थिति
मकर राशि के जातकों को अपने आर्थिक जीवन में कम अनुकूल फल प्राप्त होंगे साल की शुरुआत आपके लिए अच्छी नहीं होगी। क्योंकि इस दौरान आपके खर्चों में वृद्धि होगी ऐसे में जितना संभव हो सही रणनीति और योजना के अनुसार ही अपना धन खर्च करें। ग्रहों के अनुसार इस वर्ष की शुरुआत में आप नए आय के स्रोत ढूंढने में सफल रह सकते हैं और साथ ही आप इस दौरान कई महंगी वस्तुओं को खरीद सकते हैं या फिर उन चीजों में निवेश कर सकते हैं जैसे कि संपत्ति, जमीन, वाहन आदि।
परीक्षा-प्रतियोगिता
इस साल आप अपने मन को एकाग्र रखते हुए किसी गलत संगत में अपने समय को बर्बाद ना करें और केवल अपनी पढ़ाई पर ही ध्यान दें। विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना देख रहे छात्रों के लिए अगस्त और दिसंबर का महीना शुभ रहेगा। इस दौरान उन्हें शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है जो छात्र उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें वर्ष की शुरुआत में अच्छे परिणाम मिलेंगे।
स्वस्थ्य
स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा आप अच्छे स्वास्थ्य के साथ अपना जीवन व्यतीत करते दिखाई देंगे। इस वर्ष आपकी सेहत पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा इस दौरान आप अपने किसी पुराने रोग से मुक्ति पा सकेंगे। हालांकि वर्ष की शुरुआत में कुछ परेशानी हो सकती है साल की शुरुआत में राहु आपके पंचम भाव में स्थित रहेगा और शनि आपके प्रथम भाव में जिसकी वजह से आपको मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको जरूरत है कि आप अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें। लेकिन जितना संभव हो सके खुद को तनाव से मुक्त रखे।
उपाय
आपकी राशि शनि की साढ़ेसाती से प्रभावित है इसलिए वर्ष भर पीपल के पेड़ में या शनि मंदिर में सरसों का दीपक शनिवार के दिन जलाएं। शनिवार और मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में दर्शन पूजन करते रहें और संभव हो तो हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ भी करें।
Next Story