- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Holika Dahan 2026...
धर्म-अध्यात्म
Holika Dahan 2026 Upay: अग्नि में अर्पित करें ये खास सामग्री, इस उपाय से दूर होंगी ग्रह दोष और शादी-नौकरी की बाधाएं
Sarita
18 Feb 2026 9:26 AM IST

x
Holika Dahan 2026 Upay: होलिका दहन केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह दिन जीवन की नकारात्मक ऊर्जा, ग्रह दोष और बाधाओं को दूर करने का विशेष अवसर देता है। अगर मेहनत के बावजूद सफलता नहीं मिल रही, शादी में रुकावट आ रही है या आर्थिक परेशानियां पीछा नहीं छोड़ रहीं, तो होलिका दहन के दिन किए गए उपाय लाभकारी साबित हो सकते हैं। जानिए ग्रह दोष और शादी-नौकरी की बाधाएं दूर करने के लिए होलिका दहन के उपाय।
होलिका दहन का शुभ मुहूर्त
वैदिक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 2 मार्च 2026 को शाम 5 बजकर 55 मिनट से हो जाएगी, जिसका समापन 3 मार्च 2026 शाम 5 बजकर 7 मिनट पर होगा। होलिका दहन 3 मार्च को किया जाएगा। होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त 3 मार्च को शाम 6 बजकर 22 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त में विधि-विधान से पूजा और अग्नि प्रज्ज्वलित करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।
होलिका की करें 11 बार परिक्रमा
होलिका दहन के दिन सबसे पहले श्रद्धा के साथ पूजा करें। इसके बाद अग्नि के चारों ओर 11 बार परिक्रमा करें। परिक्रमा करते समय अपनी समस्याओं के समाधान की प्रार्थना करें। मान्यता है कि 11 परिक्रमा करने से ग्रह दोष शांत होते हैं और जीवन की परेशानियां धीरे-धीरे कम होने लगती हैं।
होलिका की अग्नि में अर्पित करें ये विशेष सामग्री
परिक्रमा के बाद होलिका की अग्नि में कुछ खास वस्तुएं अर्पित करनी चाहिए। इनमें काला तिल, हल्दी, लौंग, पीली सरसों और खीर-पूरी शामिल हैं।
काला तिल नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में सहायक माना जाता है।
हल्दी और पीली सरसों समृद्धि और शुभता का प्रतीक हैं।
लौंग वातावरण को शुद्ध करती है।
खीर-पूरी को सुख और संतोष का प्रतीक माना जाता है।
दूर होंगी आर्थिक और वैवाहिक बाधाएं
मान्यता है कि इन वस्तुओं को अग्नि में समर्पित करने से कर्ज से मुक्ति के योग बनते हैं। लंबे समय से चल रही आर्थिक समस्याओं में राहत मिल सकती है। साथ ही शारीरिक कष्टों में कमी आती है और स्वास्थ्य बेहतर होता है।
अगर शादी-विवाह में अड़चन आ रही हो या नौकरी में रुकावट महसूस हो रही हो, तो यह उपाय उन बाधाओं को दूर करने में सहायक माना गया है। श्रद्धा और विश्वास के साथ किए गए ये उपाय जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।
TagsHolika DahanUpayअग्निसामग्रीउपायदूरग्रह दोषशादी-नौकरीबाधाएंHolika DahanRemediesFireMaterialsRemovalPlanetary DefectsMarriageJobObstacles जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





