धर्म-अध्यात्म

Holika Dahan 2026: होलिका की अग्नि में ये चीजें भूलकर भी न डालें, वरना लगेगा पाप

Sarita
21 Feb 2026 11:09 AM IST
Holika Dahan 2026: होलिका की अग्नि में ये चीजें भूलकर भी न डालें, वरना लगेगा पाप
x
Holika Dahan 2026: हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि के दिन होलिका दहन का पर्व मनाया जाता है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है. होलिका दहन के दिन घर के आंगन या किसी खाली जगह पर लकड़ी से होलिका जलाकर उसकी पूजा की जाती है. इस साल 2 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा तिथि की शुरुआत हो रही है. इस दिन मध्य रात्रि में भद्रा काल शुरू हो रहा है. इसके बाद अगले दिन यानी 3 मार्च को चंंद्र ग्रहण लग रहा है, जो भारत में दिखेगा और इसका सूतक काल भी मान्य होगा|
ऐसे में भद्रा काल और चंद्र ग्रहण को देखते हुए ज्योतिषविद 2 मार्च को ही हालिका दहन करना शास्त्र सम्मत मान रहे हैं. वहीं कुछ ज्योतिषविद 3 मार्च को भी भद्रा रहित समय पर होलिका दहन करने की सलाह दे रहे हैं. ऐसे में आप 2 और तीन मार्च दोनों ही दिन होलिका दहन कर सकते हैं, जबकि 4 मार्च को रंगों वाली होली खेली जाएगी. वहीं होलिका दहन की पूजा के दौरान उसमें विभिन्न चीजें अर्पित की जाती हैं. मान्यता के अनुसार, होलिका दहन की पूजा और उसमें पूजा सामग्री अर्पित करने से व्यक्ति नकारात्मकता से बचता है, लेकिन आज हम आपको शास्त्रों में बताई गई उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें होलिका दहन में अर्पित करना शुभ नहीं माना गया है|
होलिका दहन में क्या न डालें?
पानी वाला नारियल
सूखे हुए फूल
टूटे हुए चावल
सूखे हुए फल
तुलसी का पत्ता
सूखे गेहूं की बालियां
बरगद, आम, पीपल और शमी जैसे पेड़ों की लकड़ियां
चमड़े से बनी चीजें
प्लास्टिक का सामान
टूटी हुई चीजें
खराब सामान
पुरानी झाड़ू
गंदे कपड़े और कांच का सामान:
चोरी किया हुआ सामान:
होलिका दहन में क्या डालें?
होलिका दहन में सूखा नारियल, लौंग, घी, फूल, गोबर के उपले, गेहूं, नई फसल, गुलाल, बताशे, काला तिल, पीली सरसों, कपूर, फल, गंगाजल, रोली, कच्चा सूत, हल्दी की गांठ, जौ और अक्षत आदि चीजें अर्पित करें. ये चीजें होलिका की अग्नि में अर्पित करना शुभ माना गया है
Next Story