धर्म-अध्यात्म

Holi Bhai Dooj नोट करें शुभ मुहूर्त और जरूरी नियम

Tara Tandi
15 March 2025 10:40 AM IST
Holi Bhai Dooj नोट करें शुभ मुहूर्त और जरूरी नियम
x
Holi Bhai Dooj ज्योतिष न्यूज़: सनातन धर्म में कई सारे पर्व त्योहार पड़ते हैं और सभी का अपना महत्व होता है लेकिन भाई दूज को बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है जो कि भाई बहनों के प्रेम का प्रतीक है। इस दिन बहन अपने भाई को तिलक लगाकर उसकी सलामती के लिए प्रार्थना करती है तो वही भाई अपनी बहन की रक्षा का वचन लेते हुए उसे उपहार भेंट करता है।
भाई दूज का त्योहार साल में दो बार पड़ता है एक दिवाली के बाद मनाया जाता है तो वही दूसरा होली के बाद पड़ता है। इस पर्व को कई नामों से जाना जाता है जिसमें होली भाई दूज, भाई टीका, भाउबीज, भाई बीज, भ्रातृ द्वितीया और भाई फोंटा के नामों से भी अलग अलग राज्यों में जाना जाता है।
पंचांग के अनुसार होली भाई दूज का त्योहार हर साल चैत्र माह में आने वाले कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि पर मनाया जाता है। तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि इस साल होली भाई दूज का त्योहार कब मनाया जाएगा, तो आइए जानते हैं।
होली भाई दूज की तारीख और मुहूर्त—
हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार द्वितीया तिथि का आरंभ 15 मार्च को 2 बजकर 33 मिनट से आरंभ हो रहा है जिसका समापन अगले दिन यानी की 16 मार्च को शाम 4 बजकर 58 मिनट पर हो जाएगा। ऐसे में इस साल 16 मार्च को होली भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा।
16 मार्च को तिलक करने का शुभ मुहूर्त सुबह 9 बजकर 30 मिनट से लेकर 11 बजे तक है। इसके अलावा दूसरा शुभ मुहूर्त दोपहर 2 बजे से लेकर 3 बजकर 30 मिनट तक मिल रहा है ऐसे में इस मुहूर्त में भाई का तिलक करना उत्तम रहेगा।
Next Story