छत्तीसगढ़

रायपुर : मंगेतर फरार, युवती पहुंची आजाद चौक थाने

Nil dhankar
15 March 2025 9:56 AM IST
रायपुर : मंगेतर फरार, युवती पहुंची आजाद चौक थाने
x

रायपुर। एसईसील में नौकरी लगाने के नाम पर युवती से 5.38 लाख रूपए वसूलने ये बाद से कथित मंगेतर का अता पता नहीं है । युवती की रिपोर्ट पर आजाद चौक पुलिस तलाश कर रही है।

राम कुंड निवासी हेमलता साहू पिता जीवन लाल साहू 36 की रिपोर्ट के मुताबिक उसे 10 सितम्बर 2024 को आनलाइन साइट के माध्यम से मिले प्रस्ताव पर मुकेश कुमार साहू पिता रति राम साहू के साथ विवाह की बात चल ही रहा थी। इस दौरान मुकेश ने स्वयं को एसईसीएल मे कार्यरत बताते हुए तुम्हारी भी नौकरी लगवा दूंगा बोला। और नहीं लगवा पाने की स्थिति में पैसा वापस करने का भी भरोसा दिया ।इस पर हेमलता ने इसमें खर्च के लिए 9-12-24 से 7-1-25 के बीच कई किस्तो मे कुल 538000 रूपय उसरे फोन पे नंबर पर भुगतान किया।

27 जनवरी 25 को चैक लगा रहा हूं , बोलकर चैक का फोटो खींचकर भेजा, दोपहर 2 बजे तक पैसा तुम्हारे एकाउंट मे आ जायेगा बोला, और 27 जनवरी को दोपहर 1.30 बजे के बाद से बंद कर दिया जो कि अबतक बंद है। अब तक न तो नौकरी लगी न रकम ही वापस किया । इस रिपोर्ट पर धारा 318(4)बीएनएस का अपराध दर्ज किया।

Next Story