- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Holi 2026: इस खतरनाक...
धर्म-अध्यात्म
Holi 2026: इस खतरनाक योग के बीच मनेगी होली, इन 4 राशि वालों को रहना होगा सतर्क
Sarita
28 Feb 2026 10:17 AM IST

x
Holi 2026: होली का त्योहार बड़ा ही पावन और विशेष माना जाता है. इस साल देशभर में 04 मार्च को होली खेली जाएगी. ये तिथि ज्योतिष दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि ग्रहों के सेनापति मंगल कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे. इसी दौरान छाया ग्रह राहु इस राशि में गोचर करने वाले हैं. ऐसे मेंं ये दोनों ग्रह अंगारक योग का निर्माण करेंगे. ये योग 2 अप्रैल 2026 तक बना रहेगा|
ज्योतिष शास्त्र में इस योग को बहुत अशुभ माना गया है. ये योग संकट, क्रोध में वृद्धि और मानसिक अशांति बढ़ाने वाला माना जाता है. इसके प्रभाव से जातकों को धन लाभ, व्यापार विस्तार, नौकरी, रोजगार आदि में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं. इसके अलावा तनाव भी बढ़ने लगता है. ऐसे में होली पर बन रहें इस अंगारक योग से किन राशि वालों को सतर्क रहने की जरूरत है? आइए जानते हैं|
वृषभ राशि Taurus
वृषभ राशि वालों के लिए समय समस्याओं से भरा हुआ रह सकता है. अजनबी पर विश्वास से व्यापार प्रभावित हो सकता है. विदेश से जुड़े काम में कई परेशानियां आ सकती हैं. सेहत को लेकर विशेष सावधानियां बरतें. धैर्यवान बनें रहें|
कर्क राशिCancer
इस समय कर्क राशि के जातकों के खर्चों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. नई नौकरी, सेहत और व्यापार में दिक्कतें आ सकती हैं. नए तरह का निवेश न करें. व्यापार में इस दौरान काफी उथल-पुथल देखने को मिल सकती है. काम में अधिक प्रयास लग सकता है|
वृश्चिक राशिScorpio
वृश्चिक राशि के जातक इस समय थोड़ी से ज्यादा सावधानी बरतें. इस समय नया निवेश करने से बचें. वाहन खरीदने की योजना है, तो उसे फिलहाल टाल दें. विवाह की बाततचीत में कुछ परेशानियां आ सकती हैं. नई यात्रा करने से बचें|
ये योग कुंभ राशि में बन रहा है, इसलिए इसका प्रभाव कुंभ राशि के जातकों पर सबसे ज्यादा दिख सकता है. आप बात-बात पर चिड़चिड़े हो सकते हैं. सेहत के मामले में की गई लापरवाही भारी पड़ सकती है|
TagsHoliहोलीसतर्कHolibe cautious. जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





