धर्म-अध्यात्म

Hartalika Teej 2025:अगर गलती से टूट जाए हरतालिका तीज का व्रत तो क्या करें

Sarita
25 Aug 2025 6:13 AM IST
Hartalika Teej 2025: हरतालिका तीज भादो माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है, जो इस बार 26 अगस्त को है। अगर आप हरतालिका तीज का व्रत रखने जा रही हैं और गलती से आपका व्रत टूट जाए, तो ऐसी स्थिति में आपको क्या करना चाहिए, हम आपको इस स्टोरी में बताएंगे।
हरतालिका तीज तीनों तीजों में सबसे बड़ी तीज मानी जाती है, जो हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। इस साल हरतालिका तीज 26 अगस्त को मनाई जाएगी। यह व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए रखती हैं।
हरतालिका तीज का व्रत 24 घंटे का होता है और इसे निर्जल रखा जाता है, यानी इसमें कुछ भी नहीं खाया जाता। अगर किसी कारणवश यह व्रत टूट भी जाए, तो कुछ उपाय करके व्रत का फल प्राप्त किया जा सकता है।
हरतालिका तीज व्रत के दौरान अगर गलती से कुछ खा लिया हो तो व्रत का दोष लग सकता है। ऐसे में व्रत दोष दूर करने के लिए भगवान शिव और माता पार्वती की मूर्ति बनाकर उन्हें पंचामृत से स्नान कराएँ, श्रृंगार करें और विधि-विधान से पूजा करें।
अगर हरतालिका तीज का व्रत टूट जाए तो सबसे पहले भगवान शिव और माता पार्वती से क्षमा याचना करनी चाहिए। इसके बाद ही अगले दिन विधि-विधान से पूजा करके व्रत तोड़ना चाहिए।
अगर गलती से हरतालिका तीज का व्रत टूट जाए तो अगली तीज पर दोबारा व्रत रखने का संकल्प लेना चाहिए। किसी पंडित या पुरोहित से सलाह लेकर सुहागिन महिलाओं को सुहाग की वस्तुएं भेंट करें।
अगर हरतालिका तीज व्रत के दौरान गलती से कुछ खा लिया हो तो तुलसी दल का सेवन कर सकते हैं। हालाँकि, व्रत जानबूझकर न तोड़ें क्योंकि इससे व्रत का फल नहीं मिलता।
अगर हरतालिका तीज व्रत के दौरान गलती से कुछ खा लिया हो तो तुलसी दल का सेवन कर सकते हैं। हालाँकि, व्रत जानबूझकर न तोड़ें क्योंकि इससे व्रत का फल नहीं मिलता।
Next Story