धर्म-अध्यात्म

Hariyali Teej 2025: विवाह में हो रही है देरी तो कुंवारी लड़कियां हरियाली तीज के दिन करें ये खास उपाय

Sarita
8 July 2025 12:35 PM IST
Hariyali Teej 2025: विवाह में हो रही है देरी तो कुंवारी लड़कियां हरियाली तीज के दिन करें ये खास उपाय
x
Hariyali Teej 2025: हरियाली तीज का त्योहार हर साल सावन के महीने में मनाया जाता है। यह त्योहार सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और वैवाहिक सुख-शांति के लिए मनाती हैं। वहीं, कुंवारी लड़कियां मनचाहा जीवनसाथी पाने की कामना से इस दिन व्रत रखती हैं। यह व्रत मुख्य रूप से उत्तर भारत में श्रद्धा और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया जाता है। हरियाली तीज शिव-पार्वती के दिव्य मिलन की याद में मनाई जाती है। अगर किसी कन्या के विवाह में देरी हो रही है तो शीघ्र विवाह के लिए इस दिन कुछ खास उपाय भी किए जा सकते हैं। आइए जानते हैं इस दिन कुंवारी लड़कियां कौन से खास उपाय कर सकती हैं।
विवाह में बाधा दूर करने के विशेष उपाय:
शादी में बार-बार रुकावट आ रही है, तो लाल वस्त्र पहनकर व्रत करें और पार्वती माता को कुमकुम अर्पित करें।
शिव-पार्वती की एक साथ पूजा करें और जल्दी विवाह की कामना करें।
भगवान शिव को नारियल अर्पित करें। इससे विवाह में आ रही अड़चनें दूर होती हैं।
माता पार्वती को श्रृंगार का सामान चढ़ाने से भी शीघ्र विवाह के योग बनते हैं।
इस दिन व्रत रखने से क्या लाभ मिलता है:
विवाहित महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
विवाह में देरी या समस्याओं से जूझ रही कन्याओं को मनचाहा जीवनसाथी प्राप्त होता है।
वैवाहिक जीवन में प्रेम, सामंजस्य और संतुलन बढ़ता है।
कुंडली में शुक्र और चंद्र जैसे ग्रहों की स्थिति मजबूत होती है, जिससे आकर्षण और वैवाहिक प्रस्तावों के योग बनते हैं।
हरियाली तीज 2025 की तिथि और शुभ मुहूर्त :
इस साल श्रावण मास में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि का प्रारंभ 26 जुलाई की रात 10:41 बजे से होगा और इसका समापन 27 जुलाई की रात 10:42 बजे होगा। ऐसे में 27 जुलाई 2025, रविवार को हरियाली तीज का पर्व मनाया जाएगा।
हरियाली तीज का धार्मिक महत्व:
मान्यता है कि इसी दिन देवी पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए घोर तपस्या की थी और अंततः उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर शिव ने उन्हें पत्नी रूप में स्वीकार किया। इसीलिए यह दिन सुहाग की रक्षा और विवाह की प्राप्ति के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है।
Next Story