- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Hanuman Mantra: ...
धर्म-अध्यात्म
Hanuman Mantra: मंगलवार को करें इन चमत्कारी मंत्रों का जाप, बजरंगबली दूर करेंगे आपके सारे कष्ट
Sarita
1 April 2025 7:23 AM IST

x
Hanuman Mantra: माना जाता है कि बजरंग बली कलयुग के भगवान हैं, श्रीराम ने धरती त्यागते समय उन्हें धरती पर ही रहने को कहा था, तब से हनुमान जी धरती पर ही वास करते हैं। ऐसे में मंगलवार के दिन पूजा करने से साधक के हर बिगड़े काम बनते हैं और जातक की हर समस्या जड़ से नष्ट हो जाती है। बजरंग बली को संकट मोचन के नाम से भी जाना जाता है। इनकी उपासना करने से जातक के जीवन में व्याप्त दुख, संकट, भय और क्रोध सब क्षण में दूर हो जाते हैं। इसके अलावा, कुंडली में मंगल ग्रह भी मजबूत होता है।
यहां तक की ज्योतिष भी मंगल दोष होने पर बजरंग की ही पूजा करने की सलाह देते हैं। माना जाता है कि हनुमान जी की पूजा से साधक की कुंडली के सभी अशुभ दोषों का नाश हो सकता है। यहां तक की सबसे शक्तिशाली ग्रह माने जाने वाले शनि की भी बाधा हनुमान जी की पूजा से दूर हो जाती है। ऐसे में मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा जरूर करें और पूजा के दौरान हनुमान जी के कुछ चमत्कारी मंत्रों का जप भी जरूर करें, इससे आपके सभी संकट दूर होंगे।
हनुमान जी के मंत्र
आदिदेव नमस्तुभ्यं सप्तसप्ते दिवाकर! त्वं रवे तारय स्वास्मानस्मात्संसार सागरात!!
मनोजवं मारुततुल्यवेगं, जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम्। वातात्मजं वानरयूथमुख्यं, श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये॥
ओम नमो हनुमते रूद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय। सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा।।
अतुलितबलधामं हेमशैलाभदेहं, दनुजवनकृशानुं ज्ञानिनामग्रगण्यम्। सकलगुणनिधानं वानराणामधीशं, रघुपतिप्रियभक्तं वातजातं नमामि ।।
ॐ पूर्वकपिमुखाय पच्चमुख हनुमते टं टं टं टं टं सकल शत्रु सहंरणाय स्वाहा।
TagsHanumanMantraमंगलवारमंत्रोंजापबजरंगबलीदूरकष्टHanumanTuesdayMantrasChantBajrangbaliRemoveTroubleजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





