- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Hanuman Ji Puja: इन...
धर्म-अध्यात्म
Hanuman Ji Puja: इन चीजों का भोग लगाते ही प्रसन्न हो जाते हैं राम भक्त हनुमान
Sarita
23 Dec 2025 9:51 AM IST

x
Hanuman Ji Puja: भगवान हनुमान को संकट मोचन कहा जाता है। इनकी कृपा से सभी तरह के संकट पल भर में दूर हो जाते हैं। राम भक्त हनुमान की पूजा करने के लिए मंगलवार का दिन सबसे उत्तम माना जाता है। मंगलवार के दिन विधि-विधान से बजरंगबली की पूजा-अर्चना करने से सभी विघ्न बाधाओं का अंत होता है और मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। वहीं जिन लोगों की कुंडली में मंगल दोष है उन्हें मंगलवार की पूजा से विशेष लाभ मिलता है। भगवान हनुमान के पथ पर चलने वालों को कोई भी संकट नहीं मिलता है। नियमित रूप से भगवान हनुमान की पूजा-आराधना का विशेष महत्व होता है। यही वजह है कि लोग मंगलवार को विशेष रूप से हनुमान जी की पूजा करते हैं। साथ ही उन्हें प्रसन्न करने के लिए कई तरह के भोग लगाते हैं। आइए जानते हैं कि हनुमान जी को किन चीजों का भोग अति प्रिय है|
बूंदी:
महाबली हनुमान को बूंदी बहुत प्रिय है। ऐसे में मंगलवार के दिन हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाना चाहिए। इससे हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
बेसन के लड्डू:
बूंदी के अलावा हनुमान जी को बेसन से बने लड्डू भी बेहद पसंद होते हैं। कहा जाता है यदि आपकी कोई मनोकामना पूरी नहीं हो रही है तो हनुमान जी को मंगलवार के दिन बेसन से बने लड्डू का भोग लगाएं। आपकी सभी मनोकामनाएं जल्द पूरी हो जाएंगी।
पान:
राम भक्त हनुमान को खुश करने के लिए पान का भोग जरूर लगाना चाहिए। मान्यता है कि हनुमान जी को पान का भोग लगाने से जीवन की हर समस्या का नाश होता है।
सिंदूर:
संकट मोचन हनुमान को सिंदूर अति प्रिय है। ऐसे में मंगलवार और शनिवार के दिन उन्हें सिंदूर जरूर अर्पित करना चाहिए। इस दिन सिंदूर में चमेली के तेल को मिलाएं और हनुमान जी को लगाएं। इससे आपकी सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी।
इमरती या जलेबी:
हनुमान जी की कृपा पाने के लिए मंगलवार के दिन बजरंगबली को इमरती या जलेबी का भोग लगाएं। इससे हनुमान जी प्रसन्न होते हैं।
TagsHanuman JiPujaभोगप्रसन्नहनुमानofferingspleasedHanuman जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





