- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Hanuman Ji: मंगलवार...
धर्म-अध्यात्म
Hanuman Ji: मंगलवार व्रत के दौरान मंत्रों का जाप करें और बजरंगबली का आशीर्वाद पाएं
Sarita
18 Nov 2025 8:42 AM IST

x
Hanuman Ji: हिंदू परंपरा में मंगलवार को अत्यंत शुभ और मंगलकारी दिन माना गया है। यह दिन विशेष रूप से संकटमोचन हनुमान की आराधना के लिए समर्पित होता है। माना जाता है कि जो भी व्यक्ति मंगलवार को पूरे मन, विश्वास और भक्ति के साथ व्रत रखकर हनुमानजी की उपासना करता है, उसके जीवन से बाधाएं, भय और कष्ट धीरे-धीरे दूर होने लगते हैं।
इसी कारण भक्त मंगलवार के दिन हनुमानजी की पूजा करते हैं। लेकिन धर्मग्रंथों में वर्णित कुछ नियम ऐसे हैं, जिनका पालन मंगलवार व्रत और हनुमान पूजन के दौरान करना आवश्यक माना गया है। यदि आप भी बजरंगबली के भक्त हैं और मंगलवार का व्रत रखते हैं, तो इन नियमों को जानना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं मंगलवार का व्रत के नियम, मंत्र और पूजा विधि:
मंगलवार व्रत कब से शुरू करना चाहिए?
हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने के लिए मंगलवार का दिन अत्यंत पवित्र है। व्रत आरंभ करने के लिए किसी भी माह के शुक्ल पक्ष में आने वाला मंगलवार शुभ माना जाता है। आप अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार 21, 31 या 45 मंगलवार तक यह व्रत कर सकते हैं। निर्धारित संख्या पूरी होने पर व्रत का उद्यापन आवश्यक होता है।
मंगलवार व्रत के नियम:
व्रत के दौरान शरीर और मन दोनों की पवित्रता बनाए रखें।
मंगलवार को व्रत रखने वाले व्यक्ति को नमक का सेवन नहीं करना चाहिए और न ही धूम्रपान या किसी भी नशे का प्रयोग करना चाहिए। इस दिन फलाहार करना श्रेष्ठ माना गया है।
पूजा के समय लाल या भगवा वस्त्र धारण करना शुभ फल देने वाला माना गया है। सफेद या काले वस्त्र पहनने से बचना चाहिए।
महिलाओं को हनुमान जी की पूजा करते समय चोला चढ़ाने की मनाही बताई गई है।
हनुमान जी को चरणामृत से स्नान कराने का विधान नहीं है, इसलिए पूजा करते समय इस नियम का पालन अवश्य करें।
मंगलवार व्रत में इन मंत्रों का जाप करें:
मंगल ग्रह स्तुति मंत्र:
ॐ भौमाय नमः
**ॐ हनुमते नमः॥
हनुमान गायत्री मंत्र
ॐ अंजनयाय विद्महे
वायुपुत्राय धीमहि
तन्नो हनुमत् प्रचोदयात्॥
हनुमान बीज मंत्र
ॐ ऐं भ्रीं हनुमते श्री रामदूताय नमः॥
TagsHanuman Jiमंगलवार व्रतमंत्रोंजापTuesday fastmantraschantingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





