- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Hanuman ji:मंगलवार के...
धर्म-अध्यात्म
Hanuman ji:मंगलवार के दिन हनुमान जी को पान का बीड़ा चढ़ाने से पहले जान लें जरूरी नियम, वरना रुठ जाएंगे बजरंगबली
Sarita
9 Feb 2026 9:07 AM IST

x
Hanuman ji: मंगलवार के दिन हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय किए जाते हैं। इन्हीं उपायों में से एक है मंगलवार के दिन हनुमान जी को पान का बीड़ा अर्पित करना। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हनुमान जी को पान का बीड़ा अर्पित करने से व्यक्ति को जीवन के विभिन्न क्षेत्रों शुभ फल प्राप्त होते हैं। हालांकि पान का बीड़ा हनुमान जी को चढ़ाने से पहले आपको कुछ नियम भी पता होने चाहिए। इन नियमों का पालन किए बिना अगर बीड़ा चढ़ाएंगे तो हनुमान जी की कृपा रुक सकती है। आइए जानते हैं इन नियमों के बारे में।
हनुमान जी को पान का बीड़ा चढ़ाने से पहले इन नियमों का पालन :
पान का बीड़ा अगर आप हनुमान जी को अर्पित करना चाहते हैं तो मंगलवार का दिन ही सबसे सही होता है। बीड़ा चढ़ान से पहले आपको स्नान ध्यान अवश्य करना चाहिए और स्वच्छ वस्त्र पहनने चाहिए। इस दिन लाल रंग के कपड़े आप पहन सकते हैं।
मंगलवार को कत्था चढ़ाने से पहले आपको यह भी पता होना चाहिए कि आपको कभी भी पान के बीड़े में सुपारी और तंबाकू नहीं डालना चाहिए। इन चीजों को बीड़े में डालने से दिक्कतें आपके जीवन में आ सकती हैं।
पान के बीड़े में आपको कत्था, गुलकंद और सौंफ को अवश्य डालना चाहिए। ये चीजें डालने से हनुमान जी की कृपा आपको प्राप्त होती है।
हनुमान जी को पान का बीड़ा चढ़ाने के लाभ:
शत्रुओं पर विजय पाने के लिए, करियर में उन्नति करने के लिए और मंगल दोष से मुक्ति के लिए हनुमान जी को पान का बीड़ा चढ़ाना बेहद शुभ।
विद्यार्थियों को पान का बीड़ा हनुमान जी पर अर्पित करने से मिलते हैं अच्छे परिणाम।
TagsHanuman jiमंगलवारहनुमान जीपाननियमHanuman JiTuesdayHanumanBetel leafRules जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





