- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Hanuman Jayanti: जल्द...
धर्म-अध्यात्म
Hanuman Jayanti: जल्द आ रही है श्री राम के प्रिय हनुमान जी की जयंती, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Sarita
18 March 2025 6:48 AM IST

x
Hanuman Jayanti: श्री राम के दुलारे हनुमान जी का जन्मदिन हनुमान जयंती के रूप में मनाए जाने का विधान है। प्रत्येक वर्ष हनुमान जन्मोत्सव चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस दिन नवनिधि के दाता हनुमान जी की खास पूजा की जाती है ताकि संकटमोचन जीवन से हर संकट को नष्ट कर मंगल करें। हिंदू शास्त्रों में हनुमान जी की जन्मतिथि को लेकर मतभेद चले आ रहे हैं। कुछ शास्त्र हनुमान जी का जन्मोत्सव कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी को मानते हैं व कुछ शस्त्र चैत्र शुक्ल पूर्णिमा को मानते हैं। वास्तविकता में चैत्र पूर्णिमा हनुमान जी का जन्मदिवस है व कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी हनुमान जी का विजय दिवस है।
हनुमान जयंती 2025 डेट और मुहूर्त
हनुमान जी का जन्मोत्सव राम नवमी के 6 दिन बाद मनाया जाता है। 2025 में रामनवमी 6 अप्रैल को है। हनुमान जयंती का मंगल दिवस 24 अप्रैल 2025 को है। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 12 अप्रैल की प्रातः: 3:21 पर होगी और समापन 13 अप्रैल की संध्या बेला में शाम 5: 21 पर होगा।
हनुमान जयंती पर इस विधि से करें हनुमान जी को प्रसन्न
हनुमान जी से पहले उनके इष्ट भगवान राम और माता सीता की उपासना करें। बिना सीताराम की आराधना के हनुमान जी की पूजा अधूरी मानी जाती है।
बेसन अथवा बूंदी के लड्डूओं का भोग लगाएं।
हनुमान चालीसा, रामायण, बजरंग बाण और सुंदरकांड का पाठ करें।
ॐ हनूमते नमः मंत्र का जाप हनुमान मंदिर में बैठकर करें।
TagsHanuman Jayantiजल्दहनुमान जीजयंतीतिथिशुभ मुहूर्तHanuman JayantisoonHanuman jibirth anniversarydateauspicious timeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





