- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Hanuman Jayanti 2025:...
धर्म-अध्यात्म
Hanuman Jayanti 2025: इस दिन मनाई जाएगी हनुमान जयंती, यहां जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Sarita
17 March 2025 7:48 AM IST

x
Hanuman Jayanti 2025: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चैत्र पूर्णिमा के दिन ही माता अंजनी और वानरराज राजा केसरी के घर बजरंगबली का जन्म हुआ था। इस दिन को हनुमान जन्मोत्सव के रूप में भी मनाया जाता है। हनुमान जयंती के दिन देशभर के हनुमान मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही जगह-जगह पर भव्य भंडारा का भी आयोजन किया जाता है। हनुमान जयंती के दिन मारुति नंदन की आराधना करने से भक्तों के सभी दुख-तकलीफ दूर हो जाते हैं और उनकी इच्छाओं की भी पूर्ति होती है। तो आइए जानते हैं हनुमान जयंती की सही डेट और पूजा मुहूर्त के बारे में।
हनुमान जयंती 2025 डेट और मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, इस साल हनुमान जयंती 24 अप्रैल 2025 को मनाई जाएगी। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ 12 अप्रैल को सुबह 3 बजकर 21 मिनट पर होगा। पूर्णिमा तिथि समाप्त 13 अप्रैल को शाम 5 बजकर 21 मिनट पर होगा। बता दें कि हनुमान जी का जन्मोत्सव राम नवमी के ठीक छह दिन बाद मनाया जाता है। इस साल राम नवमी 6 अप्रैल 2025 को मनाया जाएगा।
हनुमान जयंती के दिन मंदिर जाकर हनुमान जी को सिंदूर, चमेली का तेल और बेसन के लड्डू जरूर अर्पित करें। ऐसा करने से बजरंगबली की विशेष कृपा प्राप्त होती है। हनुमान जयंती के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना भी शुभ होता है। इसके साथ ही इस दिन रामायण, बजरंग बाण और सुंदरकांड का पाठ करना भी लाभदायक माना जाता है। हनुमान जयंती के दिन भगवान राम और माता सीता की भी पूजा करें। बिना राम जी की पूजा के बजरंबली की आराधना अधूरी मानी जाती है।
TagsHanuman Jayanti 2025हनुमान जयंतीतिथिमुहूर्त Hanuman Jayanti 2025Hanuman Jayantidateauspicious timeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





