- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Hanuman Janmotsav:...
धर्म-अध्यात्म
Hanuman Janmotsav: हनुमान जन्मोत्सव पर करें ये 3 काम, शनि से जुड़ी सभी परेशानियां हो जाएंगी खत्म
Sarita
12 April 2025 10:45 AM IST

x
Hanuman Janmotsav: इस साल 12 अप्रैल को यह पावन त्योहार मनाया जा रहा है। खास बात यह है कि इस बार हनुमान जयंती के दिन शनिवार है। शनि देव को प्रसन्न करने के लिए हनुमान जी की पूजा की जाती है, ऐसे में शनिवार को मनाए जा रहे हनुमान जन्मोत्सव के दिन 3 ऐसे कार्य हैं जिन्हें करने से हनुमान जी भी प्रसन्न होंगे और शनि देव भी। इन कार्यों को करने से आपको शनि से जुड़ी कई परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है और जीवन में सुख-समृद्धि आ सकती है। आइए जानते हैं इन 3 विशेष कार्यों के बारे में।
हनुमान जन्मोत्सव के दिन करें ये 3 कार्य :
अगर आपके जीवन में आर्थिक तंगी चल रही है करियर में आप मनचाही सफलता नहीं पा रहे हैं तो इसका कारण शनि दो ष हो सकता है। ऐसे में हनुमान जन्मोत्सव के दिन आपको 100 बार हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। इसके बाद कुछ देर राम नाम का जप करें और अंत में हनुमान चालीसा पढ़ें। इस उपाय को करने से शनि के दोष तो दूर होते ही हैं साथ ही मंगल ग्रह भी शांत होता है। इस उपाय को करने में आपको समय अधिक लग सकता है लेकिन यह कार्य करने के बाद बेहद शुभ फल आपको हर क्षेत्र में मिल सकते हैं।
हनुमान जन्मोत्सव के दिन आपको हनुमान मंदिर में एक नारियल लेकर जाना चाहिए। मंदिर में पहुंचकर सात बार अपने सिर पर नारियल को वारकर इसे फोड़ देना चाहिए। इसके बाद 'ॐ हं हनुमते नमः' मंत्र का आपको 108 बार जप करना चाहिए। इस उपाय को करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और आप पर कृपा बरसाते हैं। साथ ही हनुमान जन्मोत्सव पर इस उपाय को करने से शनि
अगर आप हनुमान जन्मोत्सव के दिन हुनमान जी की मूर्ति पर तिल का तेल आपको चढ़ाना चाहिए। इस उपाय का कई गुना लाभ आपको इस दिन मिल सकता है, क्योंकि इस दिन शनिवार भी है। हनुमान जी पर तिल का तेल चढ़ाने और उनके सामने तिल के तेल का दीपक जलाने से शनि के सभी दोषों से आपको मुक्ति मिल सकती है। यह उपाय आर्थिक परेशानियों से आपको उबारता है। आपके बिगड़ते हुए कार्य भी इस उपाय को करने के बाद बन सकते हैं।
TagsHanuman Janmotsavहनुमानजन्मोत्सवकामशनिपरेशानियांखत्म Hanuman JanmotsavHanumanJanmotsavworkSaturnproblemsendजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





