धर्म-अध्यात्म

Hanuman Janmotsav 2025: हनुमान जन्मोत्सव पर करें ये उपाय, बजरंगबली देंगे धन और तरक्की का आशीर्वाद

Sarita
6 April 2025 10:16 AM IST
Hanuman Janmotsav 2025: हनुमान जन्मोत्सव पर करें ये उपाय, बजरंगबली देंगे धन और तरक्की का आशीर्वाद
x
Hanuman Janmotsav 2025: इस साल चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि का प्रारम्भ 12 अप्रैल 03:21 बजे से होगा और 13 अप्रैल को 05:51 बजे इसका समापन होगा। ऐसे में हनुमान जन्मोत्सव 12 अप्रैल को मनाया जाएगा। मान्यता है कि हनुमान जन्मोत्सव पर कुछ विशेष उपाय करने से बजरंगबली की कृपा प्राप्त होती है। अगर आप लंबे समय से धन की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो हनुमान जन्मोत्सव पर कुछ खास उपाय कर सकते हैं।
हनुमान जन्मोत्सव पर करें ये उपाय
बजरंगबली को केला अत्यंत प्रिय फल है और यह सदैव उनके भोग में शामिल किया जाता है। हनुमान जन्मोत्सव के दिन 11 केले लें और हर एक में एक लौंग लगा दें। इसके बाद इन फलों को हनुमानजी को समर्पित करें और फिर प्रसाद स्वरूप बच्चों में बांट दें। ऐसा करने से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं।
हनुमान जन्मोत्सव पर एक पान के पत्ते पर बूंदी के दो लड्डू और एक लौंग रखें। इसे अच्छे से लपेटकर उस पर चांदी का वर्क चढ़ाएं और हनुमानजी को अर्पित करें। इससे आर्थिक समृद्धि आती है और करियर में तरक्की के रास्ते खुलते हैं।
हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर हनुमानजी के मंदिर जाएं और 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। इसके बाद उन्हें गुलाब की माला अर्पित करें और चमेली के तेल का दीपक जलाएं, जिसमें दो लौंग अवश्य डालें। यह उपाय घर के अनावश्यक खर्चों में कमी लाता है।
काले चने और बूंदी को भी हनुमानजी का प्रिय भोग माना गया है। हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर सवा किलो काले चने भिगो दें। अगले दिन इन्हें उबालकर सवा किलो बूंदी के साथ मिलाकर हनुमानजी को अर्पित करें। इसके बाद यह प्रसाद मंदिर में भक्तों को बांट दें। इससे बजरंगबली प्रसन्न होते हैं और आर्थिक परेशानियाँ दूर होती हैं।
हनुमान जन्मोत्सव के दिन पीपल के पत्तों से जुड़ा यह उपाय लाभकारी हो सकता है। सुबह स्नान के बाद पीपल के 11 सुंदर, साफ पत्ते चुनें। प्रत्येक पत्ते पर चंदन से “जय श्रीराम” लिखें और इन पत्तों की माला बनाकर हनुमानजी को अर्पित करें। माना जाता है कि इससे धन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है।
Next Story