धर्म-अध्यात्म

हस्तरेखा शास्त्र की ये रेखा होती है शुभ

Apurva Srivastav
4 Jun 2023 3:25 PM GMT
हस्तरेखा शास्त्र की ये रेखा होती है शुभ
x
हम सभी की हथेली पर कई तरह की रेखाएं और लकीरें बनी होती हैं जिन्हें हस्तरेखा शास्त्र में महत्वपूर्ण माना जाता हैं। इन रेखाओं का मानव जीवन में भी विशेष महत्व होता हैं हथेली पर बनने वाली ये रेखाएं जातक के भविष्य से जुड़ी जानकारी प्रदान करती हैं।
हस्तरेखा शास्त्र की मानें तो हथेली पर कई तरह की रेखाएं होती हैं जिनमें कुछ शुभ तो वही कुछ अशुभ मानी जाती हैं शुभ लकीरें व रेखाएं जहां जीवन में धन, सुख और सफलता का संकेत देती हैं तो वही अशुभ रेखाएं दुख परेशानियों की ओर इशारा करती हैं तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा कुछ ऐसी रेखाओं के बारे में बता रहे हैं जो व्यक्ति को भाग्यशाली और आर्थिक रूप से संपन्न होने का इशारा करती हैं तो आइए जानते हैं कि वो कौन सी रेखाएं हैं।
हस्तरेखा शास्त्र की मानें तो हाथ में शुक्र पर्वत अंगूठे के नीचे वाले भाग को कहा जाता हैं अगर किसी जातक की हथेली पर शुक्र पर्वत उभार लिए होता हैं तो जातक को अपने जीवन में धन से जुड़ी कठिनाईयों का सामना नहीं करना पड़ता हैं। उसे अपने जीवन में सभी प्रकार के सुख का आनंद प्राप्त होता हैं इसके अलावा हथेली पर सूर्य पर्वत रिंग फिंगर यानी अनामिका उंगली के नीचे बना होता हैं।e
अगर सूर्य पर्वत में उभार होता है साथ ही एक रेखा निकलती हुई भाग्य रेखा के साथ मिल जलाती हैं तो ऐसे लोगों को अपने जीवन में अचानक धन लाभ होता हैं ये लोग ऐशोआराम का जीवन जीते हैं। वही अगर कोई रेखा सीधे निकलते हुए शनि पर्वत पर आकर मिलती हैं तो इसे भी बेहद शुभ माना जाता हैं मान्यता है कि ऐसे लोग बहुत भाग्यशली होते हैं और इन्हें कभी भी धन और मान सम्मान की कमी का सामना नहीं करना पड़ता हैं।
Next Story