- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Guruwar Upay: गुरुवार...
धर्म-अध्यात्म
Guruwar Upay: गुरुवार को करें ये खास उपाय, भगवान विष्णु के साथ-साथ देवी लक्ष्मी भी रहेंगी मेहरबान
Sarita
29 May 2025 7:15 AM IST

x
Guruwar Upay: जानिए इस दिन आपको क्या उपाय करने चाहिए जिससे अलग-अलग शुभ फल प्राप्त हो, आपके अंदर अनेक शक्तियों का संचार हो, आपकी कोई विशेष मनोकामना पूरी हो, आपके अच्छे स्वास्थ्य के लिए और लंबी आयु की प्राप्ति हो, साथ ही व्यापार में उन्नति हो, सभी प्रकार के संकटों से बाहर निकलने के लिए, आपके कार्यों की सफलता सुनिश्चित हो, सुख-साधन प्राप्त हों, भय आदि से मुक्ति मिले और पाप की भावना से मुक्ति मिले।
अगर आप अपने वैवाहिक जीवन को सुख और प्रसन्नता से भरा देखना चाहते हैं, तो इस दिन उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के दौरान कटहल के पेड़ या उसके फल का दर्शन करें और हाथ जोड़कर अपने वैवाहिक जीवन में सुख और सम्पन्नता लाने के लिए प्रार्थना करें। अगर इस दिन कटहल के पेड़ का दर्शन करना संभव न हो, तो आप इंटरनेट या अपने फोन पर तस्वीर का दर्शन कर सकते हैं अगर ये भी संभव न हो तो मन में हरे-भरे कटहल के पेड़ की कल्पना करके उसे प्रणाम करें। ऐसा करने से आपका वैवाहिक जीवन सुख और प्रसन्नता से भरा रहेगा।
अगर आपके ऊपर अचानक से बहुत सारी जिम्मेदारियां आ गई हैं, जिससे आप मानसिक रूप से अशांति महसूस कर रहे हैं, तो इस दिन उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के दौरान आपको सूर्य के इस मंत्र का 21 बार जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है- 'ॐ ह्रां ह्रीं हौं स: सूर्याय नम:' ऐसा करने से आप अपनी सभी जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे और आपको मानसिक अशांति से भी छुटकारा मिलेगा।
अगर आपकी आमदनी का फ्लो अचानक से रुक गया है, तो फिर से फ्लो बढ़ाने के लिए इस दिन आपको एक लोटे में जल लेकर उसमें थोड़ा-सा गंगाजल डालकर सूर्यदेव को अर्पित करें, लेकिन ध्यान रहे उसमें से थोड़ा-सा जल बचाकर रख लें और उसे पूरे घर में छिड़क दें। ऐसा करने से आपकी आमदनी का फ्लो फिर से बढ़ने लगेगा।
अगर आप अपने और अपने परिवारवालों के जीवन में खुशियां ही खुशियां लाना चाहते हैं, तो इस दिन आपको स्नान आदि के बाद घर में किसी उचित स्थान पर आसन बिछाकर पूर्व दिशा की ओर मुंह करके बैठ जायें और सूर्यदेव के इस मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है- ‘ऊँ घृणिः सूर्याय नम:' ऐसा करने से आपके और आपके परिवार में खुशियां ही खुशियां आयेंगी।
अगर आपको छोटी-छोटी बातों पर अत्यधिक गुस्सा आ जाता है, तो अपने गुस्से को काबू में रखने के लिए इस दिन आपको भगवान को गुड़ से बनी किसी चीज का भोग लगाना चाहिए। अगर गुड़ से बनी चीज का प्रसाद ना चढ़ा पायें, तो केवल गुड़ का ही भोग लगाएं। ऐसा करने से आप अपने गुस्से पर काबू पाने में सफल होंगे।
अगर आप मजबूत इरादों के साथ जीवन में आगे बढ़ना चाहते हैं, तो इस दिन आपको स्नान आदि के बाद सूर्यदेव को नमस्कार करना चाहिए और उन्हें जल अर्पित करना चाहिए। जल अर्पित करने के लिए अगर तांबे का पात्र हो, तो और भी श्रेष्ठ है। ऐसा करने से आप मजबूत इरादों के साथ जीवन में बहुत आगे बढ़ेंगे।
TagsGuruwar Upayगुरुवारउपायभगवानविष्णुलक्ष्मीमेहरबानGuruwar UpayThursdayremedyLordVishnuLakshmikind जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





