- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Guruwar Ke Upay:...
धर्म-अध्यात्म
Guruwar Ke Upay: गुरुवार को करें ये सरल उपाय, धन से हो जाएंगे मालामाल
Sarita
5 Jun 2025 12:57 PM IST

x
Guruwar Ke Upay: हिन्दू धर्म में बृहस्पतिवार का दिन बेहद खास माना गया है. बृहस्पतिवार का दिन भगवान विष्णु और गुरु बृहस्पति को समर्पित है. मान्यता है कि गुरुवार के दिन व्रत और पूजा करने से धन-संपत्ति की प्राप्ति होती है. साथ ही इस दिन पूजा करने से विवाह में आने वाली रुकावटें भी दूर होती हैं. इसके अलावा गुरुवार के दिन कुछ उपाय करके आप अपने जीवन में खुशियां ला सकते हैं और सुख-समृद्धि में वृद्धि कर सकते हैं तो आइए आपको बताते हैं वो उपाय क्या हैं|
बृहस्पतिवार को करें ये अचूक उपाय-
1. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गुरुवार दिन काले और नीले कपड़े नहीं पहनने चाहिए. ऐसा माना जाता है कि बृहस्पतिवार के दिन आप पीले या सफेद कपड़े पहन सकते हैं, इससे भगवान विष्णु और गुरु बृहस्पति भी प्रसन्न होते हैं|
2. आप अपने सौभाग्य को बढ़ाने के लिए बृहस्पतिवार के दिन हल्दी का अचूक उपाय अपना सकते हैं. इस दिन आप पीला भोजन बना सकते हैं, साथ ही नहाने के जल में हल्दी मिलाकर नहा सकते हैं और मस्तक पर तिलक लगा सकते हैं|
3. ऐसा कहा जाता है कि इस दिन केले की पूजा करने से आपके जीवन की सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं और सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है. साथ ही विवाह में आने वाली रुकावटें भी दूर होती हैं|
4. बृहस्पतिवार के दिन आप मंदिर में पीले और नीले रंग का दान कर सकते हैं, इससे आपकी सोई हुई किस्मत खुल जाएगी और आपको धन और समृद्धि दोनों की प्राप्ति होगी|
5. गुरुवार के दिन आप केसर का उपाय भी कर सकते हैं. हो सके तो भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी को केसर का भोग लगाएं, केसर से पीली मिठाई बनाएं. इससे बृहस्पति मजबूत होगा और देवी लक्ष्मी भी धन में वृद्धि करेंगी|
TagsGuruwarUpayगुरुवारउपायधनमालामालGuruwarThursdayremedymoneyrichजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





