- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Guruwar Ke Upay :...
धर्म-अध्यात्म
Guruwar Ke Upay : गुरुवार की शाम करें ये उपाय,विष्णुजी का पाएंगे आशीर्वाद
Sarita
5 Feb 2026 7:38 AM IST

x
Guruwar Ke Upay : गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है। ऐसे में इस दिन श्रीहरि जी की आराधना करने से जातक को उनकी कृपा प्राप्त हो सकती है। साथ ही, हिंदू धर्म में सूर्यास्त का समय यानी प्रदोष काल की अवधि का खास महत्व है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इस दौरान पूजा-पाठ करने के साथ-साथ कुछ उपाय कर लेने से साधक को भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है। साथ ही, सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है और आर्थिक तंगी से राहत मिल सकती है। ऐसे में आइए विस्तार से जानें गुरुवार की शाम के 5 सरल उपाय|
भगवान विष्णु की कृपा पाने का उपाय:
गुरुवार के दिन पीले रंग के वस्त्र धारण करना उत्तम माना जाता है। इस दिन सुबह विष्णुजी की पूजा करने के साथ-साथ शाम को भी विधि-विधान से श्रीहरि जी की आराधना करनी चाहिए। प्रदोष काल में पूजा के समय आटे से दीपक बनाकर उसमें घी डालकर दीपक प्रज्वलित करें। इस उपाय को करने से जातक को भगवान विष्णु का विशेष आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है। साथ ही, जीवन में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है।
सूर्यास्त के समय स्वच्छ होकर सूर्य को प्रणाम करें और फिर, श्रद्धा भाव से सूर्य के मंत्रों का जाप करें। ऐसा करने से सूर्य देव की कृपा प्राप्त हो सकती है और मान-सम्मान में वृद्धि होती है। इसके अलावा, आप सूर्यास्त के समय अपने कुल देवी देवताओं या गुरु के मंत्रों का जाप कर सकते हैं। ऐसा संभव न हो तो गायत्री मंत्र का जाप जरूर करें। इस उपाय को करने से जीवन में खुशहाली बनी रहती है और कार्यों में आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं।
घर में सकारात्मकता बनाए रखने का उपाय:
गुरुवार के दिन एक सरल उपाय करने से घर में सकारात्मकता बनी रह सकती है। इसके लिए हर गुरुवार सूर्यास्त से पहले मुख्य द्वार पर हल्दी या सिंदूर से स्वास्तिक बनाना चाहिए। ऐसा करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और आसपास का माहौल सकारात्मकता बनी रहती है। साथ ही, परिवार का माहौल खुशनुमा रहता है और गृह क्लेश से भी राहत मिल सकती है।
इस उपाय से धन-धान्य की नहीं होगी कमी:
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, गुरुवार के दिन उपाय के तौर पर एक विशेष बात का जरूर ध्यान रखना चाहिए। इस दिन शाम के समय पैसा घर से बाहर नहीं जाना चाहिए। यानी सूर्यास्त के बाद धन खर्च करने से बचना चाहिए। कोई भी खरीदारी सूर्यास्त से पहले कर लेनी चाहिए। साथ ही, शाम को उधार देने-लेने या कोई सामान भी देने से बचना चाहिए। शाम का समय माता लक्ष्मी के आगमन का समय होता है। यही कारण है कि इस दौरान धन खर्च करने से बचना चाहिए। ऐसा करने से धन-धान्य की कमी नहीं होती है।
इस उपाय से सुख सौभाग्य होगा प्राप्त:
ऐसी मान्यता है कि जिस स्थान पर भगवान विष्णु का वास होता है, वहां धन की देवी लक्ष्मीजी भी निवास करती हैं। ऐसे में ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, सूर्यास्त से पूर्व तुलसी के पास भी एक दीपक अवश्य रखना चाहिए। माना जाता है कि तुलसी में माता लक्ष्मी का वास होता है। ऐसे में शाम को तुलसी के पास दीपक रखने से जातक को माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त हो सकती है। साथ ही, सुख सौभाग्य की भी प्राप्ति होती है।
TagsGuruwarUpayगुरुवारशामउपायविष्णुजीआशीर्वादThursdayRemediesThursday eveningremediesLord Vishnublessings जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





