धर्म-अध्यात्म

Guruwar Ke Upay : गुरुवार की शाम करें ये 5 सरल उपाय, भगवान विष्णु होंगे प्रसन्न

Sarita
11 Dec 2025 8:19 AM IST
Guruwar Ke Upay : गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन विष्णुजी की विधि-विधान से पूजा और व्रत करने से बेहद शुभ फल की प्राप्ति होती है। वहीं, ज्योतिषशास्त्र में गुरुवार के कुछ ऐसे आसान उपाय भी बताए गए हैं जिन्हें करने से विष्णुजी के साथ-साथ माता लक्ष्मी की भी कृपा प्राप्त हो सकती है। क्योंकि मान्यता है का जहां भगवान विष्णु का वास होता है वहां लक्ष्मी मां का भी वास बना रहता है। साथ ही, गुरुवार की शाम के उपाय करने से जातक के धन-दौलत में वृद्धि हो सकती है और तरक्की के मार्ग खुलते हैं। आइए विस्तार से जानें गुरुवार की शाम के 5 सरल उपाय|
पीले चावल और दीपक का उपाय:
गुरुवार को सुबह और शाम के समय विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। साथ ही, शाम को प्रदोष काल में पूजा के वक्त विष्णुजी के सामने थोड़े से चावल को हल्दी से रंग कर रखें और फिर, उस पर घी का दीपक जलाकर रख दें। अब अगले दिन सुबह चावल को मंदिर से उठाकर एक पीले वस्त्र में बांधकर पोटली बनाएं। इसे अपने धन रखने वाले स्थान पर रखें। जब चावल की मात्रा अधिक हो जाए तो उसे लेजाकर बहते जल में प्रवाहित कर दें। इस उपाय को करने से पैसों की तंगी से मुक्ति मिल सकती है और धन-दौलत की कभी भी कमी नहीं होती है।
केसर की खीर का भोग लगाएं:
शाम के समय भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा और आरती करने के बाद उन्हें केसर की खीर का भोग लगाना चाहिए। यह प्रसाद विष्णुजी को बहुत प्रिय है। ऐसे में इस उपाय को करने से जातक को भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त हो सकती है। साथ ही, माता लक्ष्मी की आशीर्वाद भी परिवार के सदस्यों पर बना रहता है। गुरुवार के दिन पीले रंग का खास महत्व है। ऐसे में इस दिन स्नानादि के पश्चात पीले रंग के वस्त्र धारण करने से बेहद शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है।
मंदिर में चने की दाल करें दान:
​गुरुवार के दिन कुछ विशेष चीजों का दान करना बहुत पुण्यकारी माना जाता है। इस दिन शाम के वक्त अपने पास में मौजूद भगवान विष्णु के मंदिर जाना चाहिए। फिर, अपने सामर्थ्य अनुसार पीले रंग के वस्त्र में चने की दाल डालकर पोटली बनाएं और मंदिर में दान कर दें। इस उपाय को करने से जातक पर विष्णुजी की कृपा बनी रह सकती है। साथ ही, जरूरी कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होने लगती हैं और कारोबार में भी लाभ प्राप्त होता है। अगर आपकी तरक्की में अड़चनें आ रही हैं तो गुरुवार को यह सरल उपाय जरूर करके देखें।
मुख्य द्वार का दीपक जलाएं:
मान्यता है कि शाम के वक्त माता लक्ष्मी का घर में आगमन होता है। ऐसे में प्रदोष काल में भगवान विष्णु और लक्ष्मीजी की विधि-विधान से पूजा करने के बाद मुख्य द्वार पर एक दीपक जरूर जलाना चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न हो सकते हैं और घर से नकारात्मकता दूर रहती है। साथ ही, परिवार के बीच आपसी प्रेम बना रहता है। मुख्य द्वार दीपक जलाने से आसपास का वातावरण भी सुखद होता है।
शाम को इस मंत्र का करें जाप:
गुरुवार के दिन शाम के भगवान विष्णु की पूजा के साथ-साथ एक मंत्र का जाप करने से आपको जीवन की समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है। इसके लिए शाम के वक्त विष्णुजी के सामने एक दीपक जलाएं और फिर शांत मन के साथ आसन पर बैठकर 'ओम नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का 108 बार जाप करें। ऐसा नियमित करने से जातक को जीवन और करियर में आ रही समस्याओं से राहत मिल सकती है। साथ ही, घर का माहौल खुशनुमा बना रहता है।
Next Story