- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Guru Uday:9 जुलाई को...
धर्म-अध्यात्म
Guru Uday:9 जुलाई को उदय होंगे गुरु, इन 4 राशियों का जागेगा भाग्य
Sarita
7 July 2025 2:25 PM IST

x
Guru Uday: गुरु ग्रह का ज्योतिष में विशेष स्थान है। गुरु आपके पारिवारिक सुख, संपन्नता, करियर, धार्मिक और आध्यात्मिक पक्ष के कारक माने जाते हैं। इसलिए जब भी ये अपनी स्थिति में बदलाव करते हैं तो सभी राशियों पर इसका प्रभाव देखने को मिलता है। गुरु 9 जुलाई को मिथुन राशि में उदय होने वाले हैं, गुरु के उदय होने से किन राशियों को जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है इसके बारे में आज हम आपको जानकारी देंगे।
मेष राशि:
गुरु ग्रह के उदय होने के बाद आपके साहस-पराक्रम में वृद्धि देखने को मिल सकती है। आप अपने अटके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए एक्टिव रहेंगे। भाग्य का भी आपको सहयोग मिलेगा। धन-धान्य में भी वृद्धि के योग हैं। अगर आप रोजगार की तलाश में हैं तो कहीं से अच्छा ऑफर आपको मिल सकता है। इस दौरान घर के लोगों के साथ कहीं घूमने भी आप निकल सकते हैं।
मिथुन राशि :
गुरु आपकी ही राशि में हैं और गुरु का उदय होना आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा। इस दौरान बीते समय में किए गए कार्यों से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य में अच्छे बदलाव आने से आप अच्छा महसूस करेंगेष। धार्मिक गतिविधियों में भी आपका मन लगेगा, जिससे मानसिक शांति प्राप्त होगी।
धनु राशि :
गुरु आपकी ही राशि के स्वामी हैं और आपके सप्तम भाव में उदय होंगे। गुरु के उदय होने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा और निवेश किए गए धन से भी आपको अच्छा रिटर्न मिल सकता है। जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं उन्हें शुभ समाचार मिलने के योग हैं। आपकी सेहत में भी अच्छे बदलाव गुरु के उदय होने के बाद आ सकते हैं।
आपके लिए गुरु का उदय होना बेहद खास रह सकता है। आपके व्यक्तित्व में गुरु के उदय होने के बाद तेज देखा जा सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगा। इस दौरान आपकी पदोन्नति भी हो सकती है। माता के पक्ष के लोगों से इस राशइ के कुछ लोगों को धन लाभ मिलने की संभावना है। शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत हैं तो बड़ी उपलब्धि आपको मिल सकती है।
TagsGuru Uday9 जुलाईउदयगुरुJuly 9UdayGuruजनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





