- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Guru Purnima 2025 : इस...
धर्म-अध्यात्म
Guru Purnima 2025 : इस दिन सही विधि से करें ये पूजा, स्वयं बरसेगी गुरु की कृपा
Sarita
28 Jun 2025 9:14 AM IST

x
Guru Purnima 2025: हिंदू धर्म में गुरु पूर्णिमा को बहुत ही पवित्र और शुभ पर्व माना जाता है। यह दिन गुरु की महिमा का गुणगान करने और उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करने का दिन है। 2025 में गुरु पूर्णिमा 10 जुलाई को मनाई जाएगी। इस दिन को व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि इसी दिन महर्षि वेद व्यास जी का जन्म हुआ था, जिन्होंने वेदों का संकलन किया और महाभारत की रचना की थी। इस दिन विधिवत पूजा करने से गुरु की कृपा से जीवन में चमत्कारी बदलाव आ सकते हैं। आइए जानते हैं गुरु पूर्णिमा पर कैसे करें पूजा|
ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान और ध्यान करें:
गुरु पूर्णिमा के दिन सूर्योदय से पहले ब्रह्म मुहूर्त में उठकर शुद्ध जल से स्नान करें. स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें और शांत मन से ध्यान करें। अपने गुरु, ईष्ट या भगवान का स्मरण करें. इससे दिन की शुरुआत पॉजिटिव एनर्जी से होती है|
गुरु के चित्र या चरणों का पूजन करें:
यदि आपके गुरु सशरीर उपलब्ध नहीं हैं, तो उनके चित्र, पादुका या चरणों का पूजन करें. उन्हें स्नान कराएं (छवि या प्रतीक रूप में), पुष्प, अक्षत, चंदन, फल, धूप और दीप अर्पित करें. इसके बाद गुरु मंत्र का जाप करें, जैसे –
“गुरु ब्रह्मा गुरु विष्णु, गुरु देवो महेश्वरः
गुरु साक्षात परब्रह्म, तस्मै श्री गुरवे नमः”
गुरु की सेवा और आशीर्वाद प्राप्त करें:
यदि आपके गुरु सशरीर उपस्थित हैं तो उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें. उन्हें वस्त्र, फल, दक्षिणा या कुछ उपयोगी सामग्री भेंट करें. गुरु की सेवा करने से आत्मिक उन्नति होती है और जीवन की बाधाएं दूर होती हैं|
व्रत रखें और सत्संग में भाग लें:
गुरु पूर्णिमा के दिन व्रत रखने का विशेष महत्व है. इस दिन अन्न का त्याग करके फलाहार या जल का सेवन किया जाता है. दिनभर भक्ति, ध्यान, जप और सत्संग में समय व्यतीत करें. यह आत्मिक शुद्धि और मन की स्थिरता में सहायक होता है|
इस दिन श्रीमद्भगवद्गीता, रामचरितमानस, वेदों या गुरु वाणी का पाठ करें. विशेषकर महर्षि वेदव्यास द्वारा रचित ग्रंथों का श्रवण और मनन करें. इससे बुद्धि निर्मल होती है और ज्ञान में वृद्धि होती है|
TagsGuru PurnimaविधिपूजागुरुकृपाGuru PurnimamethodworshipGurugrace जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





