- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Guru Purnima 2025: इस...
धर्म-अध्यात्म
Guru Purnima 2025: इस दिन भूलकर भी न करें ये 3 गलतियां, वरना मां लक्ष्मी हो जाएगी नाराज
Sarita
9 July 2025 9:34 AM IST

x
Guru Purnima 2025: गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व 10 जुलाई 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन ऋषि वेदव्यास जी का जन्मोत्सव भी मनाया जाता है। पूर्णिमा के दिन को लक्ष्मी पूजन के लिए भी बेहद अहम माना गया है। साथ ही इस दिन दान-पुण्य, जप-तप जैसे धार्मिक और आध्यात्मिक क्रियाकलाप भी किए जाते हैं। वहीं इस दिन कुछ ऐसे कार्य भी हैं जिन्हें करने से आपको बचना चाहिए, इन कार्यों को करने से माता लक्ष्मी आप से रूठ सकती हैं। आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
मांस-मदिरा का सेवन न करें :
गुरु पूर्णिमा के दिन गलती से भी मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही तामसिक भोजन (लहसुन, प्याज आदि) का सेवन करने से भी इस दिन बचना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो माता लक्ष्मी रुठकर आपके घर से जा सकती हैं। इसके कारण आपको आर्थिक और पारिवारिक समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। जो लोग पूर्णिमा के दिन सात्विक जीवन नहीं जीते उनके जीवन में धन की कमी बनी रह सकती है।
न करें गुरुजनों का अपमान :
गुरु पूर्णिमा के दिन गुरुओं का सम्मान किया जाता है। विद्यार्थी इस दिन अपने गुरुजनों को उपहार आदि भी देते हैं। लेकिन गलती से भी अगर आप इस दिन अपने गुरुजनों का अपमान कर देते हैं या उनके साथ अपशब्दों का इस्तेमाल करते हैं तो आपको बुरे परिणाम झेलने पड़ सकते हैं। गुरुओं को इस दिन सम्मानित करें उन्हें बेहतर महसूस कराने के लिए आप छोटा सा आयोजन भी कर सकते हैं।
पूर्णिमा का दिन लक्ष्मी पूजन के साथ ही आध्यात्मिक उन्नति के लिए भी बेहद अहम माना जाता है। इसलिए इस क्रोध को खुद पर आपको हावी नहीं होने देना चाहिए। अगर आप पूर्णिमा के दिन क्रोध करते हैं, आपके घर में वाद-विवाद होते हैं तो माता लक्ष्मी आप से रुठ जाती हैं, इसलिए आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। इसके साथ ही पूर्णिमा के दिन स्त्री पक्ष के साथ भी आपको गलत व्यवहार करने से बचना चाहिए। इस दिन माताओं, बहनों आदि को उपहार देने से धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
TagsGuru Purnimaगलतियांमां लक्ष्मीनाराज Guru PurnimamistakesMaa Lakshmiangry जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





