धर्म-अध्यात्म

गुप्त नवरात्रि कल, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

Sarita
29 Jun 2022 7:15 AM IST
Gupt Navratri tomorrow, know the auspicious time for setting up the vase
x

फाइल फोटो 

आषाढ़ महीने की गुप्त नवरात्रि 30 जून गुरुवार से शुरू हो रही हैं। 8 जुलाई को नवमी पर इनका समापन होगा।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आषाढ़ महीने की गुप्त नवरात्रि 30 जून गुरुवार से शुरू हो रही हैं। 8 जुलाई को नवमी पर इनका समापन होगा। इस बार आषाढ़ मास की गुप्त में कई विशेष योग बन रहे हैं। पहले दिन गुरु पुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, आडल योग, विडाल योग और ध्रुव योग बन रहे हैं। इन योगों के होने के कारण इन नौ दिनों में मां दुर्गा को प्रसन्न किा जाता है। इन नौ दिनों में कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है।

30 जून को पूजा का शुभ मुहूर्त 11 बजकर 57 मिनट से हैं और कलश स्तापना सुबह 5 बजे से पौने सात बजे तक की जा सकती है। ऐसा बी कहा जाता है कि अगर किसी वजह से आपके चैत्र नवरात्रि छूट गए हैं, तो आप इन नवरात्रि में अपने अधूरे रह गए व्रत पूरे कर सकते हैं।
गुप्त नवरात्रि में 10 महाविद्याओं की पूजा की जाती है। यह समय शाक्त (महाकाली की पूजा करने वाले) एवं शैव (भगवान शिव की पूजा करने वाले) के लिए विशेष होता है। तंत्र साधक, विशेष साधनाएं होती हैं।
Next Story