धर्म-अध्यात्म

Gupt Navratri 2025: बुरे समय से मुक्ति पाने के लिए गुप्त नवरात्रि में करें ये खास उपाय, बदल सकता है समय

Sarita
22 Jun 2025 6:51 AM IST
Gupt Navratri 2025: बुरे समय से मुक्ति पाने के लिए गुप्त नवरात्रि में करें ये खास उपाय, बदल सकता है समय
x
Gupt Navratri 2025: गुप्त नवरात्रि वह पावन अवसर होता है, जिसमें साधक गुप्त रूप से देवी दुर्गा की साधना करते हैं। यह पर्व वर्ष में दो बार, माघ और आषाढ़ मास में आता है। इस बार गुप्त नवरात्रि 26 जून 2025 से आरंभ होकर 4 जुलाई 2025 को संपन्न होगी। इन नौ दिनों में शक्ति की दस महाविद्याओं की पूजा की जाती है, जो अद्भुत सिद्धियां, मानसिक शक्ति और जीवन में रुकी हुई प्रगति दिलाने में सहायक होती हैं। यदि जीवन में लगातार समस्याएं बनी हुई हैं, सफलता दूर है या घर में नकारात्मकता का माहौल है, तो गुप्त नवरात्रि के दौरान किए गए कुछ सरल और प्रभावशाली उपाय इन सभी परेशानियों को दूर करने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं ये उपाय कैसे किए जा सकते हैं।
काली हल्दी के उपाय:
गुप्त नवरात्रि में शनिवार के दिन काली हल्दी की पूजा करना विशेष फलदायी होता है। काली हल्दी पर सिंदूर लगाकर उसे लाल कपड़े में बांधें और अपने घर की तिजोरी या धन रखने के स्थान पर स्थापित करें। यह उपाय आर्थिक संकट को दूर करता है और शत्रु बाधा से भी रक्षा करता है।
हनुमान मंदिर में करें ये उपाय:
एक पीपल के पत्ते पर “राम” नाम लिखें और उस पर कुछ मीठा (गुड़ या मिठाई) रखकर किसी हनुमान मंदिर में अर्पित करें। यह उपाय विशेष रूप से व्यापार में उन्नति और सौभाग्य प्राप्त करने के लिए अत्यंत कारगर माना जाता है।
विवाह और संतान के लिए उपाय:
यदि विवाह में देरी हो रही है या संतान प्राप्ति में बाधा है, तो एक नींबू में चार लौंग लगाकर देवी दुर्गा के सामने रखें। फिर “ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे” मंत्र का 108 बार जाप करें। इसके बाद इस नींबू को गुप्त रूप से किसी चौराहे पर फेंक दें। यह उपाय मनोकामना पूर्ति के लिए श्रेष्ठ माना गया है।
ग्रह दोष व वास्तु दोष के लिए उपाय:
अगर कुंडली में ग्रह दोष हो या बार-बार जीवन में असफलता मिल रही हो, तो गुप्त नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन शिवलिंग पर लाल चंदन और गंगाजल अर्पित करें। यह उपाय नकारात्मक ग्रह प्रभाव को शांत करता है और वास्तु दोष भी कम करता है।
कर्ज या मुकदमे से मुक्ति के लिए उपाय:
जो लोग ऋण, कोर्ट-कचहरी के मामले या पारिवारिक विवाद से परेशान हैं, वे इन नौ दिनों में प्रतिदिन 'दुर्गा सप्तशती' का पाठ करें। इससे देवी की कृपा प्राप्त होती है और जीवन की बाधाएं दूर होती हैं।
Next Story