धर्म-अध्यात्म

Good Luck Sign: अच्छे दिन आने से पहले मिलते हैं ये तीन संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज

Sarita
19 Jun 2025 6:51 AM IST
Good Luck Sign: अच्छे दिन आने से पहले मिलते हैं ये तीन संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
x
Good Luck Sign: हर किसी के जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहती हैं। ये समय न केवल व्यक्ति को मजबूत बल्कि जीवन के अच्छे समय की कीमत को कई गुना बढ़ाता है। आमतौर पर सभी के जीवन में धन, नौकरी, परिवार व रिश्तों को लेकर समस्याएं बनी रहती हैं। धीरे-धीरे इन परेशानियों से तनाव का स्तर भी बढ़ने लगता है जिस कारण अन्य कार्य भी प्रभावित होते हैं। चूंकि गमों के बादल लंबे समय तक नहीं रहते, इसलिए जीवन में कुछ अच्छा होने से पहले व्यक्ति को कुछ अच्छे संकेत भी मिलने लगते हैं। ये शुभ संकेत उस समय की ओर इशारा करते हैं जिसका इंतजार सभी को रहता है। ऐसे में आइए इन शुभ संकेतों के बारे में विस्तार से जान लेते हैं|
झाड़ू का दिखना:
हिंदू धर्म में झाड़ू को धन की देवी मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इसे रखने के कई नियम भी धार्मिक ग्रंथों में मौजदू है। लेकिन अगर आप किसी काम से बाहर जा रहे हैं और कोई व्यक्ति आपको झाड़ू लगाता हुआ दिख जाए, तो यह लाभकारी होता है। इसका अर्थ है कि जीवन से नकारात्मकता का समापन और सकारात्मकता का आगमन होने वाला है।
सफेद रंग की गाय:
अगर आप घर के निकलते ही सफेद रंग की गाय को देखते हैं, तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपके जीवन में खुशियां आने वाली हैं और अटके काम भी जल्द पूरे होंगे। इसके अलावा आप रोजाना गाय को रोटी भी खिला सकते हैं। मान्यता है कि गाय में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है, इसलिए गाय को रोटी खिलाने से जीवन के सभी दुख दर्द दूर होते हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सुबह उठते ही शंख की आवाज सुनाई देना एक शुभ संकेत होता है। इस आवाज के कानों में पड़ने से दिन के शानदार बीतने के साथ-साथ यह कुछ अच्छा होने का भी संकेत होता है।
Next Story