धर्म-अध्यात्म

8 दिसंबर से इन जातको के शुरू होंगे अच्छे दिन, क्या आपकी राशि भी शामिल?

Renuka Sahu
26 Nov 2021 2:51 AM GMT
8 दिसंबर से इन जातको के शुरू होंगे अच्छे दिन, क्या आपकी राशि भी शामिल?
x

फाइल फोटो 

ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति के बाद शुक्र को सबसे शुभ ग्रहों में एक माना जाता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति के बाद शुक्र को सबसे शुभ ग्रहों में एक माना जाता है। शुक्र सुख-सुविधाओं का कारक है। शुक्र राशि परिवर्तन को एक महत्वपूर्ण घटना माना जाता है। शुक्र 8 दिसंबर को मकर राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में शुक्र 30 दिसंबर तक रहेंगे। जानिए शुक्र गोचर का किन राशियों को मिलेगा लाभ-

1. मेष- मेष राशि वालों के लिए शुक्र राशि परिवर्तन शुभ साबित होगा। इस दौरान आपकी मनोकामना पूरी हो सकती है। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। पविवार वालों के साथ अच्छा समय बीतेगा। सेहत अच्छी रहेगी। वाहन व भूमि सुख की प्राप्ति हो सकती है।
5 दिसंबर से इन राशियों का होगा भाग्योदय, सितारों की तरह चमकेगी किस्मत
2. वृषभ- इस राशि वालों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन लाभकारी रहेगा। आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। काम के कारण यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।
3. कन्या- कन्या राशि वालों के लिए शुक्र गोचर किसी वरदान से कम नहीं है। गोचर काल में अचानक धन लाभ हो सकता है। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। आय में वृद्धि के योग बनेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
Next Story