- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Gangaur Vrat 2025: इस...
धर्म-अध्यात्म
Gangaur Vrat 2025: इस विधि से करें गणगौर व्रत का पारण
Sarita
31 March 2025 12:39 PM IST

x
Gangaur Vrat 2025: हिंदू धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि गणगौर का व्रत कुंवारी कन्याएं भी रख सकती हैं. मान्यता है कि अगर कुंवारी कन्याएं ये व्रत रखती हैं, तो उनको मनचाहा वर मिलता है. वहीं गणगौर के व्रत का विधि और नियम अनुसार, पारण करना भी महत्वपूर्ण है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस व्रत के पारण की सही विधि और नियम क्या है|
आज रखा जा रहा है व्रत
गणगौर का व्रत आज रखा जा रहा है. आज चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि सुबह 9 बजकर 11 मिनट शुरू हो चुकी है. वहीं इस तिथि का समापन कल 1 अप्रैल को सुबह 5 बजकर 42 मिनट पर हो जाएगा. ऐसे में उदयातिथि के अनुसार, गणगौर का व्रत आज है. गणगौर पूजा का मुहूर्त आज सुबह 9 बजकर 11 मिनट से शुरू हो चुका है. ये पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 8 बजे तक रहेगा|
कल किया जाएगा व्रत का पारण
हिंदू धर्म शास्त्रों में बताया गया है जिस दिन गणगौर का व्रत रखा जाता है, उसके अगले दिन उसका पारण सूर्यदोय के बाद किया जाता है. ऐसे में कल सूर्योदय के बाद गणगौर के व्रत का पारण किया जाएगा|
गौणगौर व्रत के पारण की विधि
गणगौर की पूजा के बाद गणगौर को नदी, तालाब या सरोवर पर ले जाकर पानी पिलाना चाहिए. पानी पिलाने के बाद गणगौर को जल में प्रवाहित कर देना चाहिए. इसके बाद प्रसाद वितरित करना चाहिए. स्वंय भी प्रसाद ग्रहण करना चाहिए. व्रत का पारण करने के लिए सात्विक भोजन करना चाहिए. व्रत के पारण के बाद संभव हो तो दान अवश्य करना चाहिए|
व्रत का पारण कभी भी तामसिक भोजन से नहीं करना चाहिए. व्रत का पारण से समय नशीली चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए. व्रत के पारण के समय प्याज और लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए. व्रत पारण के समय पूजा और भक्ति में पूरी तरह से अपने आपको समर्पित रखना चाहिए. व्रत पारण के समय किसी भी प्रकार के अपशब्द किसी को नहीं बोलने चाहिए. व्रत और इसके पारण के बाद मन और शरीर को शुद्ध रखने की कोशिश करनी चाहिए. मन में नकारात्मक विचार नहीं लाने चाहिए|
Next Story





