- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Gangaur 2025: इस गणगौर...
धर्म-अध्यात्म
Gangaur 2025: इस गणगौर पर दिखाएं अपनी सादगी, अंदाज में हो जाएं तैयार
Sarita
26 March 2025 8:07 AM IST

x
Gangaur 2025: गणगौर का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। ये त्योहार हर साल चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस त्योहार पर भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा होती है।
ऐसी मान्यता है कि जो भी विवाहित महिला गणगौर की पूजा करती है, उनकी हर मनोकामना पूरी होती है। वहीं जो अविवाहित युवती इस दिन मां पार्वती और भोलेनाथ को पूजती है तो उसे मनमाफिक वर मिलता है। इस त्योहार का सबसे ज्यादा महत्व राजस्थान में है, इसी के चलते आज हम आपको गणगौर के लिए राजस्थानी लुक कैरी करना बताएंगे। ताकि पूजा के समय आपका अंदाज सबसे प्यारा दिखे।
पहनें पारंपरिक पोशाक
यदि आप गणगौर के दिन अपना खूबसूरत लेकिन सादगी भरा अंदाज दिखाना चाहती हैं तो पारंपरिक राजस्थानी पोशाक ही पहनें। ये पोशाक काफी अलग होती है। इसमें गोटा पट्टी का काम होता है। पोशाक में लहंगे के साथ साधारण ब्लाउज नहीं, बल्कि शर्ट स्टाइल का ब्लाउज कैरी किया जाता है, जो आपको हमेशा से काफी अलग दिखने में मदद करेगा। इसे पहनते समय अपने दुपट्टे को सिर पर अटैच करना न भूलें।
पारंपरिक ज्वेलरी है जरूरी
यदि आप पारंपरिक पोशाक पहन रही हैं तो उसके साथ ज्वेलरी का चयन भी सही से करें। दरअसल राजस्थानी पोशाक के साथ हमेशा पारंपरिक ज्वेलरी ही जचती है। यदि आप इसके साथ गोल्ड या फिर कुंदन की ज्वेलरी पहनेंगी तो आपका लुक काफी रॉयल दिखेगा। चाहें तो पर्ल वाली ज्वेलरी का चयन भी कर सकती हैं। अपने ज्वेलरी में नाक में नथ, माथे पर माथा पट्टी या फिर बोरला अवश्य पहनें।
बाजूबंद से लुक दिखेगा प्यारा
अक्सर महिलाएं पूरी ज्वेलरी पहन लेती हैं लेकिन बाजूबंद नहीं पहनतीं, लेकिन राजस्थानी लुक के लिए बाजूबंद काफी जरूरी होता है। ऐसे में अपने लुक के हिसाब के दोनों हाथों में बाजूबंद अवश्य ही कैरी करें।
आप सुहागिन हों या न हों, लेकिन अगर आप राजस्थानी लुक कैरी कर रही हैं तो माथे पर बिंदी अवश्य लगाएं। बिंदी से आपकी खूबसूरती में चार चांद लग जाएंगे। बिंदी का चयन अपने चेहरे और लहंगे के रंग के हिसाब से करें, ताकि आप खूबसूरत लगें।
मेकअप होना चाहिए खास
एथनिक लुक में तैयार हो रही हैं और मेकअप खराब करें, तो ऐसा कैसे चलेगा। ऐसे में आपको हमेशा सादगी भरे मेकअप का चयन करना चाहिए। सादगी भरा मेकअप आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा। इसके लिए बेस हल्का रखें और आंखों को हाइलाइट करें। लिपस्टिक ऐसी चुनें जो लंबे समय तक चले।
TagsGangaur 2025गणगौरसादगीअंदाजतैयारGangaur 2025Gangaursimplicitystyleget readyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





