- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Ganga Saptami Upay: मन...
धर्म-अध्यात्म
Ganga Saptami Upay: मन की हर मुराद करनी है पूरी तो गंगा सप्तमी पर करें यह काम
Sarita
2 May 2025 9:56 AM IST

x
Ganga Saptami Upay: गंगा सप्तमी का दिन मां गंगा के पुनर्जन्म के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मां गंगा की उपासना की जाती है। इस साल गंगा सप्तमी 3 मई को मनाई जाएगी। पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस दिन जह्नु ऋषि ने माता गंगा को अपने कान से मुक्त किया था। तभी तो गंगा सप्तमी को जाह्नु सप्तमी के नाम से भी जाना जाता है। गंगा सप्तमी के दिन कुछ उपायों को करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में खुशहाली बनी रहती है। तो आइए जानते हैं कि गंगा सप्तमी के दिन किए जाने उपायों के बारे में-
गंगा सप्तमी पर करें यह उपाय:
विवाह के उपाय:
अगर किसी के विवाह में बार-बार देरी हो रही है तो गंगा सप्तमी के दिन गंगाजल में 5 बेलपत्र डालकर शिव जी का जलाभिषेक करें। इस उपाय को करने से भगवान शिव और मां गंगा दोनों प्रसन्न होते हैं। साथ ही विवाह में आ रही बाधाएं दूर हो जाती हैं और मनचाहा जीवनसाथी मिलता है।
मोक्ष प्राप्ति के उपाय:
गंगा सप्तमी के दिन स्नान, तप और ध्यान करें। इस दिन अपनी क्षमतानुसार गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन और कपड़ों का दान करें। इस उपाय को करने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है।
व्यापार में मनचाही सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो गंगा सप्तमी के दिन गंगा माता की पूरे विधि-विधान से पूजा करें और उनके मंत्रों का जाप करें। इस उपाय को करने से हर कार्य में मनचाही सफलता मिलती है।
आरोग्य रहने के लिए उपाय:
गंगा सप्तमी के दिन एक कटोरी में गंगा जल भर लें और उसके समक्ष गाय के घी का दीपक जलाकर मां गंगा की पूजा करें। ऐसा करने से सेहत में सुधार होने लगता है और हर तरह की बीमारियों से छुटकारा मिलता है।
TagsGanga SaptamiUpayमनमुरादपूरीगंगा सप्तमीकामGanga Saptamiwishfulfilledworkजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





