- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Ganga Saptami 2025...
धर्म-अध्यात्म
Ganga Saptami 2025 Upay: आज मनाई जाएगी गंगा सप्तमी, जरूर करें ये खास उपाय, भागीरथी की कृपा से दूर होगी हर परेशानी
Sarita
3 May 2025 6:56 AM IST

x
Ganga Saptami 2025 Upay: 3 मई को गंगा सप्तमी है। शास्त्रों के अनुसार आज ही के दिन गंगा जी की उत्पत्ति हुई थी, इसलिए इसे गंगा जयंती के नाम से भी जाना जाता है। आज मध्याह्न के समय मां गंगा का विशेष रूप से पूजन करने का विधान है। कहते हैं गंगा सप्तमी के अवसर पर गंगा नदी में स्नान करने से व्यक्ति के जीवन में चल रही सभी समस्याओं का समाधान मिलता है और उसे जीवन में वैभव की प्राप्ति होती है। साथ ही स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। लेकिन अगर आपके लिए गंगा नदी में स्नान करना संभव ना हो, तो आप अपने स्नान के पानी में गंगा जल की कुछ बूंदें डालकर, उसमें गंगा मैय्या का आवाह्न करके भी गंगा नदी में स्नान का लाभ पा सकते हैं। इससे आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी।
गंगा पूजन के साथ ही गंगा सप्तमी के दिन दान-पुण्य करने का भी विशेष रूप से महत्व है। इससे व्यक्ति को जीवन में हर तरह के सुख-साधन प्राप्त होते हैं। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं गंगा सप्तमी के दिन किए जाने वाले विशेष उपायों की जिसे करके आप पुण्य फलों की प्राप्ति कर सकते हैं।
- अपने अंदर समस्त शक्तियों का संचार करने के लिए हर तरह की शक्ति पाने के लिए गंगा सप्तमी के दिन गंगा जयंती के दिन आपको 'गंगा दशहरा स्तोत्र' में दी इन पंक्तियों का 5 बार जप करना चाहिए। पंक्तियां हैं- ॐ नमः शिवायै गङ्गायै शिवदायै नमो नमः। नमस्ते विष्णुरुपिण्यै, ब्रह्ममूर्त्यै नमोऽस्तु ते॥
- अगर आपकी कोई विशेष इच्छा है, जो आप जल्द ही पूरी करना चाहते हैं, तो गंगा सप्तमी के दिन गंगा मैय्या का ध्यान करते हुए इस पंक्ति का जप करें। पंक्ति है- शान्तायै च वरिष्ठायै वरदायै नमो नमः॥
- अपने आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचाने के लिए और लंबी आयु की प्राप्ति के लिए गंगा सप्तमी के दिन आपको इन पंक्तियों का जप करना चाहिए। पंक्तियां कुछ इस प्रकार हैं- संसार विष नाशिन्यै, जीवनायै नमोऽस्तु ते। ताप त्रय संहन्त्र्यै, प्राणेश्यै ते नमो नमः॥ इन पंक्तियों का जप करने के बाद अपने घर के मंदिर में भगवान को पुष्पांजलि भेंट करें।
- अपने बिजनेस की तरक्की के लिए गंगा सप्तमी के दिन आपको पानी पीने योग्य कोई पात्र ब्राह्मण को दान करना चाहिए और ध्यान रहे आप जो भी दान करें, उसे दस की संख्या में दान करना है, यानि आपको 10 ब्राह्मणों को अलग-अलग पानी पीने योग्य कोई एक पात्र दान करना है, लेकिन अगर आप इतनी संख्या में दान करने में समर्थ नहीं हैं तो आप केवल एक ब्राह्मण को पानी का पात्र दान करें और उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।
- हर प्रकार की मुसीबतों से अपने आपको बाहर निकालने के लिए गंगा सप्तमी के दिन आप इन पंक्तियों का जप करें और मन ही मन गंगा मैय्या का ध्यान करें। पंक्तियां है- शरणागत दीनार्त परित्राण परायणे। सर्वस्यार्ति हरे देवि! नारायणि ! नमोऽस्तु ते॥
- अपने हर कार्य की सफलता सुनिश्चित करने के लिए गंगा सप्तमी के दिन आप इस मूलमंत्र का 108 बार जप करें। मंत्र इस प्रकार है-'ओं नमो गंगायै विश्वरूपिण्यै नारायण्यै नमो नमः।'
- अपना कल्याण करने के लिए और हर तरह के सुख-साधन पाने के लिए गंगा सप्तमी के दिन आपको इन पंक्तियों का 11 बार जप करना चाहिए। पंक्तियां हैं- भुक्ति मुक्ति प्रदायिन्यै भद्रदायै नमो नमः। भोग उपभोग दायिन्यै भोगवत्यै नमोऽस्तु ते॥
- अगर आपको नौकरी संबंधी किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और आप उस परेशानी से बाहर निकलना चाहते हैं, तो गंगा सप्तमी के दिन स्नान आदि के बाद शिव मंदिर में जाकर भगवान शिव की उचित विधि से पूजा करें। साथ ही शिवलिंग पर जलाभिषेक करें और बेल का फल अर्पित करें। बाद में हाथ जोड़कर भगवान से अपनी नौकरी संबंधी परेशानी से छुटकारा पाने के लिए प्रार्थना करें।
- अगर आपके मन में हर समय कोई न कोई उलझन बनी रहती है, जिसके चलते आप कुछ नया नहीं कर पा रहे हैं, तो अपने मन की शांति के लिए गंगा सप्तमी के दिन इन पंक्तियों का जप करें। पंक्तियां हैं- शांति संतान कारिण्यै नमस्ते शुद्ध मूर्त्तये। सर्व संशुद्धि कारिण्यै नमः पापारि मूर्त्तये॥
- अगर आपको घर में अग्नि या चोर-चकार आदि का डर लगा रहता है, तो इन सब भय से अपने आपको बचाने के लिए गंगा सप्तमी के दिन एक कोरे कागज पर अपने हाथों से गंगा स्तोत्र लिखें और बाद में उस कागज को अच्छे से फोल्ड करके घर में किसी सुरक्षित स्थान पर रख दें। गंगा स्तोत्र आपको इंटरनेट पर आसानी से उपलब्ध हो जाएगा।
- लोगों से अपनी मित्रता कायम रखने के लिए और जीवन में समृद्धि पाने के लिए गंगा सप्तमी के दिन आपको इस पंक्ति का 21 बार जप करना चाहिए। पंक्ति है- नमस्ते विश्वमित्रायै नन्दिन्यै ते नमो नमः॥
TagsGanga SaptamiUpayगंगा सप्तमीउपायRemedyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





