- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Ganesh Chaturthi 2025...
धर्म-अध्यात्म
Ganesh Chaturthi 2025 :आप पहली बार गणपति स्थापित कर रहे हैं तो इन जरूरी बातों का ध्यान रखें
Sarita
13 Aug 2025 7:51 AM IST

x
Ganesh Chaturthi 2025 : विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश 27 अगस्त को भक्तों के घर पधार रहे हैं। वर्ष 2025 में गणेश चतुर्थी का पर्व 27 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन से लेकर अगले 10 दिनों तक गणेश उत्सव मनाया जाएगा। अगर आप भी गणेश स्थापना के लिए बप्पा को घर ला रहे हैं, तो मिट्टी की मूर्ति लाने का विशेष ध्यान रखें। मिट्टी की मूर्तियां पर्यावरण के अनुकूल होती हैं। साथ ही गणेश जी का जन्म शरीर के मैल से हुआ था, इसीलिए उनकी मूर्ति मिट्टी से बनी होती है।
अगर आप भी गणेश स्थापना के लिए बप्पा को घर ला रहे हैं, तो मिट्टी की मूर्ति लाने का विशेष ध्यान रखें। मिट्टी की मूर्तियां पर्यावरण के अनुकूल होती हैं। साथ ही गणेश जी का जन्म शरीर के मैल से हुआ था, इसीलिए उनकी मूर्ति मिट्टी से बनी होती है।
मूर्ति को घर लाने से पहले हमेशा साफ या नए कपड़े से ढक दें। मूर्ति को हमेशा देवताओं की दिशा यानी ईशान कोण या उत्तर पूर्व दिशा में रखें। साथ ही गणेश जी का मुख उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए।
गणेश जी को स्थापित करने से पहले घर के उस स्थान को अच्छी तरह साफ़ करें और फिर विधिवत पूजा-अर्चना के बाद उन्हें स्थापित करें।
गणेश जी आपके घर अतिथि की तरह आते हैं, उनकी सेवा करें और उनकी हर ज़रूरत का ध्यान रखें, उन्हें हर भोजन कराएँ।
गणेश जी को घर लाने के बाद उन्हें एक पल के लिए भी अकेला न छोड़ें, घर में किसी का गणेश जी के साथ रहना ज़रूरी है। इन नियमों का पूरी श्रद्धा से पालन करें, बप्पा का आशीर्वाद बना रहेगा।
TagsGanesh Chaturthiगणपतिस्थापित Ganesh ChaturthiGanpatiinstalled जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





