धर्म-अध्यात्म

Shukrawar Ke Upay: साल के पहले शुक्रवार पर करें ये खास उपाय, पूरे वर्ष बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Sarita
2 Jan 2026 7:00 AM IST
Shukrawar Ke Upay: साल के पहले शुक्रवार पर करें ये खास उपाय, पूरे वर्ष बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
x
Shukrawar Ke Upay: नए साल की शुरुआत हो चुकी है और 2 जनवरी को इस साल का पहला शुक्रवार पड़ेगा। हिंदू परंपरा अनुसार शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित माना जाता है, जो धन, वैभव, सुख और समृद्धि की अधिष्ठात्री देवी हैं। धार्मिक मान्यता है कि यदि साल के पहले शुक्रवार को कुछ विशेष उपाय श्रद्धा के साथ किए जाएं, तो पूरे वर्ष आर्थिक परेशानियों से राहत मिलती है और घर में सुख-शांति बनी रहती है। यदि आप चाहते हैं कि 2026 में धन की कमी न हो, तो आप साल के पहले शुक्रवार के दिन ये आसान उपाय अपना सकते हैं।
माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के प्रभावशाली उपाय"
1. कमल और सफेद भोग :
माता लक्ष्मी को कमल का फूल और सफेद रंग के भोग अत्यंत प्रिय हैं। साल के पहले शुक्रवार को स्नान के बाद लक्ष्मी-नारायण मंदिर जाएं या घर पर मां लक्ष्मी को खीर, मिश्री या माखन का भोग लगाएं। साथ में कमल का फूल अर्पित करें। ऐसा करने से शुक्र ग्रह की कृपा मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है।
2. मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाएं:
शुक्रवार की शाम को घर के मुख्य प्रवेश द्वार पर गाय के घी का दीपक जलाएं। दीपक में केसर का एक तिनका या इलायची डाल सकते हैं। मान्यता है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में सकारात्मकता का संचार होता है।
3. श्रीयंत्र की पूजा करें:
यदि घर में श्रीयंत्र नहीं है, तो साल के पहले शुक्रवार को उसकी स्थापना करना शुभ माना जाता है। पहले से मौजूद श्रीयंत्र का दूध और गंगाजल से अभिषेक करें। श्रीयंत्र को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है और इसकी नियमित पूजा से आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं।
4. कनकधारा स्तोत्र का पाठ :
धन संबंधी परेशानियों से मुक्ति के लिए कनकधारा स्तोत्र का पाठ बहुत फलदायी माना जाता है। यदि पाठ संभव न हो, तो इसे शांत मन से सुनना भी लाभकारी होता है। मान्यता है कि इससे जीवन में धन की निरंतरता बनी रहती है।
5. कन्याओं को भोजन और दान दें:
शुक्रवार के दिन 7 या 11 कन्याओं को सफेद मिठाई खिलाएं। कन्याओं को देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है और उनके आशीर्वाद से घर में धन-वैभव की वृद्धि होती है।
इन बातों का रखें विशेष ध्यान:
शुक्रवार को किसी को धन उधार देने से बचें।
महिलाओं, कन्याओं और बुजुर्गों का अपमान न करें।
शाम के समय घर में झाड़ू न लगाएं और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद
श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्म्यै नमः॥
Next Story