धर्म-अध्यात्म

इन 4 राशियों के लिए आने वाले 16 दिन वरदान समान, मां लक्ष्मी की रहेगी विशेष कृपा

Renuka Sahu
14 Jun 2022 2:53 AM GMT
For these 4 zodiac signs, the coming 16 days are like a boon, Maa Lakshmi will have special grace
x

फाइल फोटो 

ग्रहों की स्थिति के लिहाज से जून का महीना खास है। 15-30 जून तक सूर्य, शुक्र लेकर मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन होना है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। ग्रहों की स्थिति के लिहाज से जून का महीना खास है। 15-30 जून तक सूर्य, शुक्र लेकर मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन होना है। ग्रहों के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। ग्रह-नक्षत्रों की चाल में परिवर्तन से कुछ राशि वालों को कष्टों का सामना करना पड़ सकता है, जबकि कुछ राशि वालों के लिए जून के शेष 16 दिन लाभकारी साबित हो सकते हैं। जानें जून माह के शेष दिन किन राशि वालों के लिए साबित होंगे शुभ-

मेष- मेष राशि वालों के लिए पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे। कार्यशैली में सुधार संभव है। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। नई नौकरी के ऑफर आ सकते हैं। स्थान परिवर्तन के योग हैं। मित्रों के सहयोग से कोई अटका काम बन सकता है। धन लाभ हो सकता है। इस महीने किसी नए काम की शुरुआत हो सकती है।
मिथुन- आपके लिए इस समय किसी व्यापार की शुरुआत करना लाभकारी हो सकता है। आपकी आय में वृद्धि के योग बनेंगे। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बनेंगे।
वृश्चिक- इस राशि के जातकों के परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। कारोबार में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लंबी यात्रा का योग बन सकता है। आपके लिए यह समय लाभकारी साबित हो सकता है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
मीन- इस सप्ताह आप नई संपत्ति अर्जित कर सकते हैं। आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। घर में शांति का मौहाल बना रहेगा। अचानक धन लाभ हो सकता है। लंबे समय से अटका काम पूरा हो सकता है।
Next Story