- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Feng Shui Tips: अगर...
धर्म-अध्यात्म
Feng Shui Tips: अगर किस्मत बार-बार दे रही है धोखा तो इस उंगली में पहनें कछुए की अंगूठी, बदल जाएगी किस्मत
Sarita
30 March 2025 8:40 AM IST

x
Feng Shui Tips: फेंगशुई में सबसे ज्यादा उपयोग होने वाली चीजें लाफिंग बुद्धा, तीन टांगों वाला मेढ़क, क्रिस्टल प्लांट, क्रिस्टल कछुआ और कछुए की अंगूठी शामिल हैं. कछुए की अंगूठी का उपयोग लोग फैशन के लिए भी करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सही तरह से उपयोग की गई यह अंगूठी आपके दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदल सकती है. आइए जानते हैं कछुए की अंगूठी पहनने के नियम और इसके फायदे|
आजकल लोगों के बीच फेंगशुई शास्त्र काफी लोकप्रिय हो रहा है और इसमें बताए गए टिप्स लोगों के लिए सफलता के रास्ते खोल सकते हैं. फेंगशुई में बताए गए प्रोडक्ट्स शोपीस की तरह होते हैं और इनका उपयोग आमतौर पर सजावट के लिए किया जाता है. लेकिन सही जगह पर रखे गए ये प्रोडक्ट्स आपकी किस्मत बदल सकते हैं|
कछुए की अंगूठी पहनने के नियम
फेंगशुई के अनुसार कछुए की अंगूठी केवल चांदी की धातू में ही बनी हुई होनी चाहिए. तभी यह शुभ फल प्रदान करती है.
कछुए की अंगूठी दाएं हाथ में पहनी जाती है. इसे भूलकर भी बाएं हाथ में इस अंगूठी को नहीं पहनना चाहिए.
अगर आप कछुए की अंगूठी से लाभ पाना चाहते हैं तो इसे दाएं हाथ की तर्जनी या बीच यानि मध्यमा उंगली में धारण करें.
फेंगशुई के अनुसार कछुए की अंगूठी पहनते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि कछुए का सिर हमेशा बाहर की तरफ होना चाहिए|
कछुए की अंगूठी पहनने के फायदे
फेंगशुई के अनुसार कछुए की अंगूठी पहनने से घर में आ रही निगेटिविटी दूर होती है और पॉजिटिविटी आती है|
कछुए को शांति और धैर्य का प्रतीक माना गया है और कहते हैं कि इस अंगूठी को पहनने से व्यक्ति के जीवन में शांति बनी रहती है.
कछुए की अंगूठ को धन को आर्कषित करती है और इसे पहनने से जीवन में आ रही धन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं.|
TagsFeng Shuiकिस्मतधोखाकछुएअंगूठीबदलकिस्मत Feng Shuiluckcheatingturtleringchangeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





