धर्म-अध्यात्म

Famous pilgrimage sites : प्रसिद्ध तीर्थ स्थल, दर्शन कर भक्तों को शांति सुख की प्राप्ति

Tara Tandi
3 July 2024 8:24 AM GMT
Famous pilgrimage sites :  प्रसिद्ध तीर्थ स्थल, दर्शन  कर भक्तों को  शांति सुख की प्राप्ति
x
Famous pilgrimage sites ज्योतिष न्यूज़ : देशभर में मंदिरों, देवालयों और तीर्थस्थलों की कमी नहीं है माना जाता है कि यहां दर्शन व पूजन करके भक्तों को मन की शांति और सुख की प्राप्ति होती है ऐसे में आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा भारत के कुछ प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों के बारे में बता रहे हैं जहां दर्शन करने जीवन में एक बार जरूर जाना चाहिए तो आइए जानते है कि वो कौन से तीर्थ स्थल हैं।
विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल वैष्णों देवी मंदिर है बता दें कि यह देश के सबसे उत्तरी राज्य जम्मू कश्मीर में त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित है यहां माता वैष्णों एक मंदिर पहाड़ी की एक गुफा के अंदर है। यहां साल में लगभग एक करोड़ से भी अधिक भक्त माता के दर्शन व पूजन को आते हैं।
इसके साथ ही साईं बाबा के दर्शन के लिए शिरडी साईं धाम मंदिर महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में स्थित है जो कि इस जिले की राहटा तहसील के अंतर्गत आता है। इस विश्व प्रसिद्ध साईं धाम में रोजाना भक्तों का आना जाना लगा रहता है माना जाता है कि यहां दर्शन करने से भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है।
तिरुपति बालाजी का मंदिर विश्व प्रसिद्ध है जो कि आन्ध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के तिरुपति में स्थित है। यह मंदिर भगवान व्यंकटेश्वर को समर्पित है जिन्हें भगवान विष्णु का अवतार माना गया है। यहां पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा अर्चना के लिए आते हैं। सबरी माला मंदिर दुनियाभर में प्रसिद्ध तीर्थस्थल है जो कि दक्षिण में केसर राज्य की राजधानी तिरुवनंतपुरम से 175 किमी दूर पंपा नदी के किनारे एक घने जंगल में स्थित है। यहां दर्शन करने से भक्तों की सारी इच्छाएं पूरी हो जाती हैं।
Next Story