- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Falgun Masik...
धर्म-अध्यात्म
Falgun Masik Durgashtami व्रत आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त
Tara Tandi
7 March 2025 1:09 PM IST

x
Falgun Masik Durgashtami ज्योतिष न्यूज़: सनातन धर्म में कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं और सभी का अपना महत्व होता है वही मासिक दुर्गाष्टमी व्रत को भी बेहद ही खास माना जाता है जो कि पंचांग के अनुसार हर माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर मनाई जाती है ये तिथि मां दुर्गा को समर्पित है और इस दिन मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत पूजन किया जाता है।
मान्यता है कि इस शुभ दिन पर माता रानी की विधिवत पूजा और व्रत करने से देवी की असीम कृपा बरसती है और कष्टों का निवारण हो जाता है।
फाल्गुन मास की मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत आज यानी 7 मार्च दिन शुक्रवार को किया जा रहा है इस दिन माता रानी की विधिवत पूजा उत्तम फल प्रदान करती हैं ऐसे में हम आपको पूजा का शुभ मुहूर्त बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
मासिक दुर्गाष्टमी की तारीख और मुहूर्त—
हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि का आरंभ 6 मार्च को सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर हो जाएगा। वही इस अष्टमी तिथि का समापन अगले दिन यानी की 7 मार्च को सुबह 9 बजकर 18 मिनट पर होगा। वहीं उदया तिथि के अनुसार मार्च का दुर्गाष्टमी व्रत 7 मार्च को फाल्गुन माह की दुर्गाष्टमी मनाई जाएगी।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस शुभ दिन पर सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करके माता रानी की विधिवत पूजा की जाती है और व्रत का संकल्प किया जाता है माना जाता है कि इस दिन पूजा पाठ और व्रत करने से जीवन की सारी परेशानियां दूर हो जाती है और सुख समृद्धि बढ़ती है।
TagsFalgun Masik Durgashtami व्रतपूजा शुभ मुहूर्तFalgun Masik Durgashtami fastpuja auspicious timeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





