- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Falgun Masik Durga...
धर्म-अध्यात्म
Falgun Masik Durga Ashtami 2025: मासिक दुर्गाष्टमी के दिन करें इन मंत्रों का जाप, मिलेगा मां दुर्गा का आशीर्वाद
Sarita
3 March 2025 8:55 AM IST

x
Falgun Masik Durga Ashtami 2025: पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 6 मार्च को सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर हो रही है. वहीं इस अष्टमी तिथि का समापन अगले दिन यानी 7 मार्च को सुबह 9 बजकर 18 मिनट पर हो जाएगा. हिंदू धर्म में उदया तिथि मान्य होती है. ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, 7 मार्च को फाल्गुन माह की दुर्गाष्टमी मनाई जाएगी. इसी दिन इसका व्रत भी रखा जाएगा|
मासिक दुर्गाष्टमी पूजा विधि-
मासिक दुर्गाष्टमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र धारण करें.
पूजा स्थल को साफ करें और मां दुर्गा की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें.
लाल फूल, चंदन, धूप, दीप, नैवेद्य, नारियल, फल, पंचामृत आदि पूजा सामग्री तैयार करें|
दुर्गा चालीसा, दुर्गा सप्तशती, सिद्ध कुंजिका स्तोत्र आदि का पाठ करें. “ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे” मंत्र का 108 बार जाप करें|
धूप, दीप जलाकर मां दुर्गा की आरती करें और प्रसाद वितरण करें.
अगले दिन ब्राह्मणों या जरूरतमंदों को भोजन कराकर व्रत का समापन करें.,
मासिक दुर्गाष्टमी पर इन मंत्रों का करें जाप
दुर्गा गायत्री मंत्र-
“ॐ गिरिजायै विद्महे शिवप्रियायै धीमहि तन्नो दुर्गा प्रचोदयात्।” इस मंत्र का जाप करने से मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है|
दुर्गा मंत्र-
“ॐ दुं दुर्गायै नमः।” इस मंत्र का जाप करने से मां दुर्गा की शक्ति प्राप्त होती है और सभी कष्ट दूर होते हैं|
दुर्गा बीज मंत्र-
“ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे।” इस मंत्र का जाप करने से मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सफलता मिलती है|
दुर्गा रक्षा मंत्र-
“ॐ जयंती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी। दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।” इस मंत्र का जाप करने से मां दुर्गा की सुरक्षा प्राप्त होती है और सभी भय दूर होते हैं|
सर्व मंगल मांगल्ये मंत्र-
“सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके। शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणि नमोऽस्तुते।” इस मंत्र का जाप करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में खुशहाली आती है|
जानें क्या है मान्यता-
मान्यता है कि मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा की सच्चे मन से पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा की पूजा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और घर से नेगेटिव एनर्जी दूर होती है. मासिक दुर्गाष्टमी के दिन इन मंत्रों का जाप करने से लोगों को मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सभी तरह के कष्ट दूर होते हैं. इसके साथ ही जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है. भय और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है|
TagsFalgun MasikDurga Ashtami 2025मासिकदुर्गाष्टमीमंत्रोंजापदुर्गाआशीर्वादFalgun MasikmonthlyDurgashtamimantraschantDurgablessingsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





