- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Falgun Amavasya 2025: ...
धर्म-अध्यात्म
Falgun Amavasya 2025: फाल्गुन अमावस्या पर रहेगा शिव योग, ये 5 काम करने से मिलेगी भोलेनाथ की कृपा
Sarita
21 Feb 2025 9:27 AM IST

x
Falgun Amavasya 2025: फाल्गुन अमावस्या फरवरी माह की 27 तारीख को है। इस तिथि को हिंदू धर्म में बेहद शुभ माना जाता है। इस साल फाल्गुन अमावस्या के दिन शिव योग भी है। शिव योग को ज्योतिष शास्त्र में कल्याणकारी और शिव जी की कृपा प्राप्त करने वाला योग माना जाता है। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के बाद अगले दिन शिव योग का होगा दुर्लभ संयोग है। ऐसे में फाल्गुन अमावस्या के दिन आप कुछ विशेष कार्य करके भोलेनाथ की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने जा रहे हैं।
पीपल और तुलसी की पूजा
फाल्गुन अमावस्या के दिन आपको पीपल के वृक्ष और तुलसी के पौधे की पूजा अवश्य करनी चाहिए। ऐसा करने से आपको देवी-देवताओं के साथ ही पितरों का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। फाल्गुन अमावस्या के दिन तुलसी की पूजा करते समय “ॐ नमः भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जप आपको करना चाहिए। वहीं पीपल की पूजा करते समय आप “ॐ पितृभ्यः नमः” मंत्र का जप कर सकते हैं।
योग-ध्यान के लिए विशेष है फाल्गुन अमावस्या
फाल्गुन अमावस्या पर शिव योग बन रहा है, इसलिए योग ध्यान के लिए यह दिन बेहद शुभ माना जा रहा है। वहीं मंत्र जप भी आप इस दिन कर सकते हैं। शिव योग में अगर आप ध्यान, धारण और समाधि का अभ्यास करते हैं तो स्वयं भगवान शिव आपकी सहयता करते हैं। इसलिए आपको योग-ध्यान फाल्गुन अमावस्या तिथि पर अवश्य करना चाहिए।
भगवान शिव और हनुमान जी का पूजन
फाल्गुन अमावस्या के दिन आपको भगवान शिव के साथ ही हनुमान जी की पूजा भी करनी चाहिए। इनकी पूजा करने से आपके जीवन में आ रही सभी समस्याओं का अंत होता है। इस दिन अगर आप हनुमान जी को सिंदूर और चोला अर्पित करते हैं, तो करियर-कारोबार के क्षेत्र में उपलब्धियां आपको हासिल होती हैं।
अमावस्या तिथि को दान-पुण्य के लिए बेहद शुभ माना गया है। फाल्गुन अमावस्या के दिन आपको भी भोजन, वस्त्र, तिल, गुड़, आटा, फल आदि का दान करके लाभ प्राप्त हो सकता है। इसके साथ ही पक्षियों को भी इस दिन आपको दाना अवश्य डालना चाहिए।
पवित्र नदियों में करें स्नान
अमावस्या तिथि पर गंगा, यमुना जैसी पवित्र नदियों में स्नान करने से आपको ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है। इस दिन पवित्र नदियों में ना भी जा पाएं तो घर में नहाते समय नहाने के जल में गंगा जल मिला लें। साथ ही स्नान के बाद सूर्य देव को जल का अर्घ्य दें, ऐसा करने से आपके जीवन में सकारात्मकता आती है।
TagsFalgun Amavasyaफाल्गुनअमावस्याशिवयोग Falgun AmavasyaFalgunAmavasyaShivaYogaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





