धर्म-अध्यात्म

हर समस्या होगी दूर हर बुधवार करे ये काम

Apurva Srivastav
13 Sept 2023 8:33 PM IST
हर समस्या होगी दूर हर बुधवार करे ये काम
x
बुधवार:सनातन धर्म में बुधवार का दिन भगवान श्री गणेश और बुध देव को समर्पित होता है इस दिन भक्त भगवान की विधि विधान से पूजा करते है और व्रत आदि भी रखते हैं मान्यता है कि ऐसा करने से प्रभु की कृपा प्राप्त होती है लेकिन इसी के साथ ही अगर आज कुछ विशेष उपायों को किया जाए तो जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाती है और बिगड़े काम भी बनने लगते हैं तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बुधवार को किए जाने वाले आसान उपाय बता रहे हैं।
बुधवार के आसान उपाय—
अगर किसी जातक की कुंडली में बुध की स्थिति कमजोर है और वह अशुभ फल प्रदान कर रहा है जिसके कारण आपको परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। तो ऐसे में हर बुधवार के दिन भगवान श्री गणेश के साथ मां दुर्गां की पूजा करें और माता को सोलह श्रृंगार की चीजें भेंट करें। मान्यता है कि ऐसा करने से सुख समृद्धि जीवन में आती है और बुध ग्रह भी मजबूत हो जाता है।
अगर आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है साथ ही कर्ज भी बढ़ता जा रहा है तो ऐसे में आप बुधवार के दिन पूजा के समय श्री गणेश को दूर्वा और मोदक जरूर अर्पित करें। इस उपाय को करने से धन आने के मार्ग खुल जाते हैं और आर्थिक स्थिति में सुधार होने लगता है।
इसके अलावा बुधवार के दिन भगवान श्री गणेश और श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा करें। इसके बाद गाय को हरा चारा खिलाएं। ऐसा करने से सांसारिक सुखों की प्राप्ति होती है और कष्टों से छुटकारा मिल जाता है।
Next Story