धर्म-अध्यात्म

इस साल शनि जयंती और सूर्य ग्रहण एक ही दिन, जानिए किन राशियों पर होगी विशेष कृपा

Apurva Srivastav
1 Jun 2021 12:53 PM GMT
इस साल शनि जयंती और सूर्य ग्रहण एक ही दिन, जानिए किन राशियों पर होगी विशेष कृपा
x
इस साल शनि जयंती और सूर्य ग्रहण एक ही दिन है।

इस साल शनि जयंती और सूर्य ग्रहण एक ही दिन है। 10 जून, 2021 को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है और इसी दिन शनि जयंती भी है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनि देव का जन्म ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि पर हुआ था। इस दिन विधि- विधान से शनि देव की पूजा- अर्चना करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। सूर्य ग्रहण का वैज्ञानिक महत्व होने के साथ ही बहुत अधिक धार्मिक और ज्योतिष महत्व भी होता है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार इस साल यानी 2021 में शनि देव कुछ राशियों पर मेहरबान हैं। शनि जयंती का दिन भी इन राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। शनि के बुरे प्रभाव से जहां व्यक्ति का जीवन बुरी तरह प्रभावित हो जाता है, वहीं शुभ प्रभावों से व्यक्ति का जीवन राजा के समान हो जाता है। आइए जानते हैं किन राशियों पर बरसेगी शनि की विशेष कृपा...

वृष राशि
इस साल शनि वृष राशि पर मेहरबान हैं। शनि जयंती का दिन वृष राशि के लिए किसी वरदान से कम नहीं रहेगा।
परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा।
धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी ये दिन बहुत शुभ रहने वाला है।
शनि देव आपको मेहनत का फल जरूर देंगे।
वृश्चिक राशि
इस साल वृश्चिक राशि पर शनि देव की विशेष कृपा है। शनि जयंती का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुभ कहा जा सकता है।
कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल करेंगे।
पारिवारिक जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे।
धन- लाभ हो सकता है।
भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों पर भी इस समय शनि की विशेष कृपा बनी हुई है।
शनि जयंती के दिन शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं।
यह समय आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
कार्यक्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं।
सेहत अच्छी रहेगी।


Next Story