- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Ekadashi Vrat Date...
धर्म-अध्यात्म
Ekadashi Vrat Date February 2026: जानें फरवरी में कब रखा जाएगा पहला एकादशी का व्रत, डेट और पूजा मुहूर्त
Sarita
3 Feb 2026 7:36 AM IST

x
Ekadashi Vrat Date February 2026: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा का विधान है। प्रत्येक माह में दो बार एकादशी का व्रत किया जाता है एक कृष्ण और दूसरा शुक्ल पक्ष में। हर महीने में आने वाली एकादशी का अलग-अलग महत्व होता है। तो आइए आज हम जानेंगे फरवरी में आने वाली एकादशी व्रत की तिथि, शुभ मुहूर्त और पारण के बारे में।
फरवरी 2026 में कब-कब रखा जाएगा एकादशी का व्रत?
विजया एकादशी- 13 फरवरी 2026
आमलकी एकादशी- 27 फरवरी 2026
विजया एकादशी व्रत 2026 डेट, मुहूर्त और पारण का समय
पंचांग के अनुसार, कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि का आरंभ 12 फरवरी 2026 को दोपहर 12 बजकर 22 मिनट पर होगा। एकादशी तिथि का समापन 13 फरवरी को दोपहर 2 बजकर 25 मिनट पर होगा। विजया एकादशी का व्रत 13 फरवरी को रखा जाएगा। वही विजया एकादशी का पारण 14 फरवरी को किया जाएगा। व्रत खोलने का उत्तम मुहूर्त सुबह 7 बजे से लेकर सुबह 9 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। माना जाता है कि प्रभु श्री राम ने विजया एकादशी का व्रत रखा था, जिसके फल के प्रताप से वह रावण को परास्त किये थे।
आमलकी एकादशी व्रत 2026 डेट, मुहूर्त और पारण का समय:
फाल्गुन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का प्रारंभ 27 फरवरी 2026 को मध्यरात्रि 12 बजकर 33 मिनट पर होगा। फाल्गुन एकादशी तिथि का समापन 27 फरवरी को रात 10 बजकर 32 मिनट पर होगा। आमलकी एकादशी का व्रत 27 फरवरी 2026 को किया जाएगा। आमलकी एकादशी का पारण 28 फरवरी को सुबह 6 बजकर 47 मिनट से सुबह 9 बजकर 6 मिनट पर किया जाएगा। फाल्गुन शुक्ल पक्ष की एकादशी को आमलकी एकादशी के रूप में जाना जाता है। आमलकी एकादशी महाशिवरात्रि और होली के मध्य में आती है। इस एकादशी को रंगभरी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन उपवास करके भगवान विष्णु की पूजा व रात्रि जागरण करने से सुख समृद्धि व मोक्ष की प्राप्ति होती है।
TagsEkadashi Vratएकादशीव्रतडेटपूजा मुहूर्तEkadashi VratEkadashiFastDatePuja Muhurat जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





