धर्म-अध्यात्म

आर्थिक राशिफल : 9 अप्रैल 2021

Khushboo Dhruw
9 April 2021 12:36 AM GMT
आर्थिक राशिफल : 9 अप्रैल 2021
x
करियर और धन के मामले में आज शनि की दोनों राशियों मकर और कुंभ के लिए अच्‍छा दिन है।

मेष:

करियर और धन के मामले में आज शनि की दोनों राशियों मकर और कुंभ के लिए अच्‍छा दिन है। दोनों राशियों के लोगों को आर्थिक सफलता प्राप्‍त होगी। इस मामले में क्‍या कह रही है आपकी राशि जानिए ऐस्ट्रॉलजर दीपा गुप्‍ता से…
मेष राशि के जातकों के सामाजिक संबंध मजबूत बनेंगे। जो करियर में सहायक रहेंगे। जनकल्याण की योजनाओं में भाग लेने का मौका मिलेगा। लंबी अवधि में फायदा देने वाली योजनाओं में पैसा लगाएंगे। सोच दूरदर्शी रहेगी। अच्छी कमाई और इच्छापूर्ति का दिन है। आज फोकस करके काम करने से लाभ होगा।
वृषभ:
वृष राशि के जातकों की व्यापार विस्तार की योजनाएं किसी रुकावट की वजह से पूरी नहीं हो पाएगी। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को नई नौकरी मिलने की संभावना है। प्रभावशाली अधिकारियों के साथ आपके रिश्ते मजबूत बनेंगे। कमाई के लिए दिन अच्छा रहेगा।
मिथुन:
मिथुन राशि के जातक अपने व्यापार के प्रसार के लिए महत्वपूर्ण फैसले करेंगे। सोच सकारात्मक रहेगी और छोटी-मोटी बातों पर बहुत ध्यान ना देते हुए अपने लक्ष्य की तरफ अग्रसर रहेंगे। नए कार्यों को सीखने को तत्पर रहेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अनुकूल रहेगा। खर्च बढ़ेंगे।
कर्क:
कर्क राशि के जातकों को अपने भाग्य के भरोसे बैठने के बजाय अपनी मेहनत पर भरोसा करना चाहिए। प्रतिस्पर्धा की भावना से दूर रहकर संतुष्टि के भाव से काम करना पसंद करेंगे। रिसर्च से संबंधित क्रियाकलापों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। आत्ममंथन का समय है। जीवन बीमा, टैक्स के पेमेंट पर धन खर्च होगा।
सिंह:
सिंह राशि के जातकों के नए अनुबंध बनने का समय है। साझेदारी से संबंधित कार्य प्रगति पर रहेंगे। धन से संबंधित मोलभाव के लिए समय उपयुक्त है। व्यापारियों को बहुत लाभ होगा। पुराने मुकदमेबाजी से मुक्ति पाने के लिए भी दिन अनुकूल रहेगा। कमाई में बढ़ोतरी होगी।

काले तिल के उपाय, फायदे जानकर कल से ही कर देंगे शुरू
कन्या:
कन्या राशि के नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी मिलने की संभावना है। पहले से नौकरी में रहने वाले लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। प्रॉपर्टी में निवेश सोच समझकर करना, आपकी गाढ़ी कमाई खतरे में पड़ने की आशंका है। आर्थिक रूप से कमाई तो होगी। परंतु खर्चे बहुत अधिक बढ़े रहेंगे।
तुला:
तुला राशि के जातक अपनी क्रिएटिव क्षमता की मदद से करियर में नए मुकाम हासिल कर पाएंगे। अपने छुपे हुए गुणों को दुनिया के सामने लाने का मौका मिलेगा। जोखिमपूर्ण कार्यों में अच्छी तरह से सोचसमझकर पैसा लगाएं। लाभ होने की अच्छी संभावना है। मित्रों का साथ आपके लिए लाभदायक रहेगा।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातक कार्यक्षेत्र के माहौल को सुविधाजनक बनाने पर ध्यान देंगे। आप की चतुराई से लिए गए निर्णय कामकाज के लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। खर्चों पर नियंत्रण रखें। अनावश्यक खर्च धन संबंधित दिक्कतें पैदा कर सकते हैं।
धनु:
धनु राशि के जातकों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जो व्यापार व्यवसाय के लिए सहायक बनेगी। बिना प्रयास किए आज आपको कुछ भी नहीं मिलेगा इसलिए आलस्य त्यागकर अपने काम पर फोकस करें। पड़ोसी या निकटतम रिश्तेदार आपके ज्ञान से लाभान्वित होंगे। धन प्राप्ति की दृष्टि से दिन अनुकूल है।
मकर:
मकर राशि के जातकों को उपदेश देने की प्रवृत्ति से बचना चाहिए। पारिवारिक कार्य करने वाले या बैंक से जुड़े हुए जातकों के लिए अच्छा दिन है। अपनी कमाई की क्षमता बढ़ाने के लिए जरूरी ज्ञान प्राप्त करने से भी आज आप पीछे नहीं हटेंगे। आर्थिक रूप से बहुत लाभदायक दिन है। धन समृद्धि बढ़ेगी।
कुंभ:
कुंभ राशि के जातक बहुत आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे। नकारात्मकता के बादल छठ जाएंगे और आपके अंदर सकारात्मक विचार चलते रहेंगे। सबको साथ लेकर चलने की प्रवृत्ति रहेगी। परोपकार की भावना बढ़ेगी। कमाई के लिहाज से भी वक्त अच्छा है। भाग्य पूरी तरह आपका साथ देगा।
मीन:
मीन राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। जिसकी वजह से कामकाज में मन नहीं लगेगा। एकांत में बैठकर अपने काम पर को पूरा करने का प्रयास करेंगे। कमाई की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा, परंतु खर्चों की अधिकता रहेगी। आध्यात्मिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी।


Next Story