धर्म-अध्यात्म

आर्थिक राशिफल : 8 अप्रैल 2021

Khushboo Dhruw
8 April 2021 12:30 AM GMT
आर्थिक राशिफल : 8 अप्रैल 2021
x
ग्रहों की दशा बता रही है कि आज क्रिएटिव फील्‍ड से जुड़े तुला राशि के जातकों को लाभ होगा।

मेष:

ग्रहों की दशा बता रही है कि आज क्रिएटिव फील्‍ड से जुड़े तुला राशि के जातकों को लाभ होगा। वहीं मेष राशि वालों के लिए उनके बढ़ते खर्च मुश्किलें पैदा कर सकते हैं। धन और करियर के मामले में कैसा बीतेगा आज का दिन, जानिए ऐस्‍ट्रॉलजर दीपा गुप्‍ता से…
मेष राशि के जातकों को व्यापारिक मंदी की वजह से तनाव रह सकता है। उन्हें अपनी कार्यप्रणाली में महत्वपूर्ण परिवर्तन लाने की जरूरत रहेगी। बढ़ते हुए खर्चे मुश्किलें पैदा करेंगे। तनाव को हटाने के लिए मनोरंजन के साधनों के बारे में सोच सकते हैं। मित्रों का साथ मन को प्रफुल्लित करने वाला रहेगा। कमाई के प्रयास सफल रहेंगे।
वृषभ:
वृष राशि के जातकों में प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ेगी और आप जीतने के लिए किसी भी हद तक जाकर प्रयास करने के लिए तैयार रहेंगे। आर्थिक लिहाज से दिन बहुत अच्छा है। नए वाहन तथा लग्जरी सामान की खरीद पर निवेश करेंगे। सुख समृद्धि बढ़ेगी। कुल मिलाकर खुशियां बढ़ाने वाला दिन है।
मिथुन:
मिथुन राशि के जातकों को व्यापार विस्तार की योजनाओं में जांचपरखकर पैसों का निवेश करना चाहिए। आसानी से सभी काम पूरे होते जाएंगे। आपकी प्लानिंग सफल रहेगी। कमाई के लिए दिन अच्छा है। संतान से संबंधित खर्चे भी आज आपको करने पड़ सकते हैं।
कर्क:
कर्क राशि के जातकों के लिए दिन बहुत सकारात्मक रहेगा। मैनेजमेंट से जुडे़ कार्यों में सफलता मिलेगी। अप्रचलित नए साधनों के उपयोग से कार्यक्षमता बढ़ाने में सफल रहेंगे। तेजी से काम होते जाएंगे। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। भाग्य आपके साथ है और आपको हर कार्य में सफलता प्राप्‍त होगी।
सिंह:
सिंह राशि के जातकों की व्यावसायिक विस्तार की योजनाएं बनेंगी। व्यापारी वर्ग माल की खरीद पर ज्यादा फोकस करेंगे। पार्टनरशिप के लिए अच्छा समय है। नौकरीपेशा जातकों को भी विपरीत परिस्थितियों का पूरा लाभ मिलेगा और अपना वर्चस्व बनाने में कामयाब रहेंगे।
कन्या:
कन्या राशि के तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए जातकों को कुछ विशिष्ट उपलब्धियां मिलने की संभावना है। आत्मविश्वास के साथ अपने विचार मीटिंग में सबके सामने रख पाएंगे। प्रतिस्पर्द्धा के माहौल में भी आप अपने आपको स्थापित करने में कामयाब रहेंगे। जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। खर्च नियंत्रण में रखेंगे तो लाभ होगा।
तुला:
तुला राशि के जातकों को सतर्क रहने की जरूरत रहेगी। परिस्थितियों का हिम्मत से मुकाबला करें। मीडिया व डिजायनिंग से जुड़े हुए जातकों को लाभ होगा। तकनीकी कार्यों में महारथ हासिल करने में सफल रहेंगे। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा है।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातकों की क्रिएटिविटी तरक्की के नए रास्ते बनाने वाली रहेगी। नवीन उत्पादों के निर्माण के लिए अच्छा समय है। बच्चों से जुड़ी सामग्री का निर्माण करने वाले जातकों को विशेष लाभ होगा। नौकरीपेशा जातक जो परिवर्तन का विचार कर रहे हैं, उनके लिए भी समय अनुकूल है।
धनु:
धनु राशि के जातकों के लिए दिन सकारात्मक रहेगा। सुख सुविधाओं के साधनों में वृद्धि होगी। कार्य को पूरा करने के लिए ऑफिस से बाहर रहकर काम करने पड़ेंगे। घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति पर धन खर्च करना पड़ सकता है। नए वाहन की खरीदारी के योग बन रहे हैं।
मकर:
मकर राशि के जातक अनुशासन में रहकर अपने कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। सहकर्मियों के साथ नियम कायदों का पालन करने का दबाव बनाना रिश्ते खराब कर सकता है। योजनाओं के बारे में बहुत अधिक स्पष्टता ना होने की वजह से काम पूरा होने में वक्त लग सकता है। कमाई के लिए दिन सामान्य रहेगा।
कुंभ:
कुंभ राशि के जातकों में सबको साथ लेकर आगे बढ़ने का भाव रहेगा। परोपकार की भावना बढ़ेगी। लंबे समय से चली आ रही गलतफहमी को दूर कर व्यापार व्यवसाय को नए सिरे से प्रगति देने के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा जातकों को भी प्रमोशन की संभावना बनती है।
मीन:
मीन राशि के जातकों को कागजी कार्रवई करते समय ध्यानपूर्वक काम करना चाहिए। छोटी सी गलती बड़ी मुश्किल के रूप में सामने आ सकती है। नेटवर्क बनाने के लिए दिन अच्छा है। यात्रा लाभदायक रहेगी। कमीशन का कार्य करने वाले जातकों को विशेष लाभ होगा।


Next Story