धर्म-अध्यात्म

आर्थिक राशिफल : 7 अप्रैल 2021

Apurva Srivastav
7 April 2021 12:30 AM GMT
आर्थिक राशिफल : 7 अप्रैल 2021
x
व्यवसायिक मोर्चे पर आपके प्रयास सार्थक रहेंगे।

मेष:

आज बुधवार 7 अप्रैल का दिन वृष राशि वालों के लिए थोड़ा संभलकर रहने वाला है। उन्‍हें सोचसमझकर निवेश करने की सलाह दी जा रही है, वहीं मेष राशि वालों को बातचीत में संयम रखने को कहा जा रहा है। आर्थिक मामलों में आपके लिए आज क्‍या सलाह है,
मेष राशि के जातक जो अपने जमे जमाए पारिवारिक व्यापार से संबंधित हैं, उनके लिए अच्छा दिन है, कमाई के बहुत अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आपको अपनी काबिलियत साबित करने का मौका मिलेगा। बातचीत के समय शब्दों का ख्याल रखें, बेवजह प्रतिक्रिया देना भारी पड़ सकता है। मानसिक शांति के लिए ओम नमः शिवाय मंत्र का जप करें। अचानक आया हुआ खर्च आपके संचित धन को कम करवा सकता है।
वृषभ:
वृष राशि के जातकों को अति आत्मविश्वास से बचना चाहिए। जल्दबाजी में आप अपना काम खराब कर सकते हैं। जोखिमपूर्ण कार्यों में भी सोचसमझकर हाथ डालें। मुनाफे की जगह नुकसान होने की आशंका है। किसी को उधार माल देने से बचें। बेवजह की टीका टिप्पणी माहौल खराब कर सकती है।
मिथुन:
मिथुन राशि के जातकों को आज बहुत संभलकर रहने का दिन है, आपके धन की चोरी होने की आशंका है। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले आज आपके पक्ष में आने की संभावना है। नकारात्मक विचार से आपको बचना चाहिए। भाई का पूर्ण सहयोग आज आपको प्राप्त होगा। कमाई के लिए दिन अच्छा है।
कर्क:
कर्क राशि के जातकों के लिए लाभदायक दिन है। लंबे समय से दबी हुई इच्छा की पूर्ति होने से मन प्रसन्न रहेगा। शब्दों का चयन सोचसमझकर करें। व्यवसायिक मोर्चे पर आपके प्रयास सार्थक रहेंगे। आक्रामक रूप से पूरी ऊर्जा के साथ अपने कार्यों को पूरा करेंगे। स्वास्थ्य संबंधित मुश्किलें सामने आ सकती हैं। जिन पर धन खर्च होगा।
सिंह:
सिंह राशि के जातकों के लिए लाभदायक दिन है। आसानी से काम होते चले जाएंगे। अहंकार और आलस्य से आज आपको बचना चाहिए। अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा, पुराने मतभेद दूर होंगे। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा है। भूमि भवन से लाभ हो सकता है।
कन्या:
कन्या राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों के मान सम्मान का पूरा ध्यान रखना चाहिए। वरना आपको उनकी नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। विचारों में स्पष्टता का अभाव रहेगा। जिसकी वजह से प्लान बनाना मुश्किल होगा। आर्थिक लिहाज से समय सामान्य है। खर्चों की अधिकता मन को परेशान करेगी।
तुला:
तुला राशि के जातक गुप्त कार्यों में व्यस्त रहेंगे। धन संबंधित मामलों में निवेश की योजनाओं पर अच्छी तरह से जांच पड़ताल करने के बाद निवेश करेंगे। कार्यक्षमता प्रभावित होगी। ऊर्जा की कमी महसूस होगी। टेक्निकल रिसर्च के लिए समय उपयुक्त है। धन संबंधित मामलों में समय अनुकूल रहेगा। व्यवसाय से अच्छा धन प्राप्त होने की संभावना है।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातकों को अपने काम से काम रखना चाहिए। दूसरों के मामलों में बेवजह की दखलअंदाजी आपकी मानहानि का कारण बन सकती है। ग्राहकों के साथ व्यवहार करते समय तैश में आकर गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय सलाह मशवरा करके आगे बढ़े। वित्तीय मामलों में समय अच्छा है।
धनु:
धनु राशि के जातक आत्मविश्लेषण पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करके लक्ष्य पाना आसान रहेगा। मीडिया जर्नलिज्‍म से संबंधित जातकों को विशेष लाभ देने वाला दिन है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। दिखावेबाजी या जल्दबाजी में धन संबंधित कोई भी निर्णय करने से बचें।
मकर:
मकर राशि के जातकों को जमीन संबंधित निर्णय में सतर्कता बरतना जरूरी है। आपको भ्रमित किया जा सकता है। आर्थिक रूप से समय अच्छा है। लाभ की अच्छी संभावनाएं बनी हुई हैं। कामकाज के साथ-साथ मनोरंजन पर भी आपका पूरा ध्यान केंद्रित रहेगा। सामाजिक रिश्ते मजबूत होंगे।
कुंभ:
कुंभ राशि के जातक आज अपनी सभी पुरानी समस्याओं को ठीक करने के मूड में रहेंगे। आपका जोश और जज्बा देखकर आपके सहयोगी आपको पूर्ण सहयोग करेंगे। अपनी विशिष्ट पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे, और लोग आपसे प्रभावित हुए बिना नहीं रह पाएंगे। आक्रमक कार्यशैली तेजी से कामों को पूरा करने में सहायक बनेगी। धन संबंधित मामलों में समय आपके अनुकूल है।
मीन:
मीन राशि के जातकों का दिन संघर्षपूर्ण रहेगा। स्वभाव में कठोरता निकटजनों के साथ रिश्तों को खराब कर सकती है। अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ ज्यादा दबाव बनाने की वजह से उनका व्यवहार असहयोगात्मक रहेगा। आर्थिक मोर्चों पर दिन सामान्य रहेगा।


Next Story