धर्म-अध्यात्म

आर्थिक राशिफल : 6 मार्च 2021

Apurva Srivastav
6 March 2021 1:02 AM GMT
आर्थिक राशिफल : 6 मार्च 2021
x
कामकाज का बोझ अधिक रहेगा। ऑफिस के सहकर्मी जिनसे लंबे समय से बातचीत नहीं हो रही थी,

मेष: मेष राशि के जातकों को संभलकर चलने का दिन है। कामकाज का बोझ अधिक रहेगा। ऑफिस के सहकर्मी जिनसे लंबे समय से बातचीत नहीं हो रही थी, उनके साथ आज दोस्ती का हाथ बढ़ाकर बातचीत शुरू करने का दिन है। मैसेज के द्वारा ऑर्डर मिलने की संभावना भी है। कमाई अच्छी होगी। परंतु सेहत से जुड़े खर्चे सामने आ सकते हैं।

वृषभ:
वृष राशि के जातक सामाजिक उत्थान के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। गुरु समान कोई व्यक्ति काम को पूरा करने में मददगार साबित होगा। काम के लिए दूसरे लोगों की सिफारिश कर उनको आगे लाने का प्रयास करेंगे। कमाई के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। बजट बनाकर धन खर्च करेंगे।
मिथुन:
मिथुन राशि के फाइनैंशल प्लानिंग या उत्पादन कार्य से जुड़े जातकों के लिए बेहतरीन दिन है। एक्सपॉर्ट फायदेमंद रहेगा। अपने दुश्मनों को चतुराई से हराने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। आर्थिक लिहाज से समय अच्छा है। धन लाभ होगा।
कर्क:
कर्क राशि के जातकों का मन व्यथित रह सकता है। आज आप अपने शत्रु के षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं, अतः उनके क्रियाकलापों पर पैनी नजर रखें। मित्रों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं, व्यापारियों के कामकाज में विस्तार होगा। आर्थिक लिहाज से दिन सामान्य रहेगा।
सिंह:
सिंह राशि के जातकों को नौकरी व्यवसाय में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। अपनी बनाई योजनाओं को नियत समय में पूरा करने में कामयाब रहेंगे। जल्दबाजी मुश्किलें बढ़ा सकती हैं अपने स्वभाव में संयम लाएं। समय पर ही सभी काम पूरे होंगे। कमाई के लिए दिन अच्छा है।
कन्या:
कन्या राशि के जातकों के लिए बेहतरीन दिन है। अपने शत्रु को हराने के लिए उनके खिलाफ सबूत इकट्ठा करने की कोशिश करेंगे। अपने तेज दिमाग की बदौलत शत्रुओं का शमन करने में कामयाब रहेंगे। भविष्य के नए प्रॉजेक्ट पर विचार विमर्श होने की संभावना है। कमाई के लिए दिन अनुकूल रहेगा।
तुला:
तुला राशि के जातकों के लिए भाग्यशाली दिन है। सुगमता से कार्य पूरे होते जाएंगे। नए व्यापार व्यवसाय की शुरुआत के लिए भी अच्छा दिन है। सहयोगी कर्मचारियों के प्रति बहुत ज्यादा अनुशासन रखना रिश्ते बिगाड़ सकता है। यात्रा की संभावना बन रही है। कृषि कार्य में संलग्न लोगों को विशेष लाभ होगा।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मुश्किल दिन है। बिना सोचे-विचारे मित्रों की बातों का अनुसरण करना उनके कामकाज में व्यवधान ला सकता है। धन कमाने के लिए ज्यादा से ज्यादा नेटवर्किंग बनाने की जरूरत रहेगी। पहली मुलाकात में काम पूरे नहीं होंगे। कुछ इंतजार करना पड़ सकता है।
धनु:
धनु राशि के जातकों के प्रत्यक्ष शत्रु उनके लिए मुश्किल हालात पैदा कर सकते हैं। आपके आत्मकेंद्रित व्यवहार की वजह से नजदीकी मित्रों की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है। विचलित होने के बजाय धैर्य से समस्या का समाधान खोजने का प्रयास करें। कमाई के लिए दिन अच्छा रहेगा। धन संचित करने में कामयाब रहेंगे।
मकर:
मकर राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। जिनके बारे में बहुत ज्यादा सोच विचार करने से वह हाथ से निकल सकते हैं। तुरंत निर्णय लेकर आगे की कार्यवाही पर ध्यान फोकस करें। व्यवसायिक गतिविधियां अच्छी चलती रहेंगी। आर्थिक लाभ होगा। सही शब्दों के चयन से बातचीत में भ्रम की स्थिति से बच सकते हैं।
कुंभ:
कुंभ राशि के जातकों के कारोबार में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं, परंतु बुद्धि विवेक से उनका हल ढूंढ़ने में सफल रहेंगे। बीमा, फाइनैंशल प्लानिंग के काम से जुड़े हुए जातकों के लिए दिन बहुत अनुकूल रहेगा। धन संचित करने के लिए दिन अच्छा है।
मीन:
मीन राशि के जातक अपनी चतुराई से समस्याओं का समाधान पाने में कामयाब रहेंगे। मन में असंतोष रहेगा। लोग आपकी कामयाबी देखकर आपके प्रति द्वेष की भावना रखेंगे और इसके लिए दुष्प्रचार भी कर सकते हैं। संयम बनाए रखें। समय के साथ लोगों के सामने सच्चाई आ जाएगी। आर्थिक लिहाज से समय अनुकूल रहेगा।


Next Story